कोरोना संकट के बीच वालमार्ट 15 हजार लोगों को देगी नौकरी, कर्मचारियों को बोनस भत्ता भी देने का ऐलान

Published : Mar 20, 2020, 10:29 PM IST
कोरोना संकट के बीच वालमार्ट 15 हजार लोगों को देगी नौकरी, कर्मचारियों को बोनस भत्ता भी देने का ऐलान

सार

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘नये कर्मचारियों की भूमिका अस्थायी होगी लेकिन उन्हें आने वाले समय में स्थायी भूमिका दी जा सकती है।’’ वालमार्ट ने कहा कि वह पूर्णकालिक कर्मचारियों को 300 डॉलर का बोनस देगी। वहीं अंशकालिक कर्मचारियों को 150 डॉलर का बोनस मिलेगा। 

सैन फ्रांसिस्को. वालमार्ट ने कोरोना वायरस संकट के बीच बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 1,50,000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी बोनस के रूप में 36.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

अपने कर्मचारियों को बोनस देगी वालमार्ट

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘नये कर्मचारियों की भूमिका अस्थायी होगी लेकिन उन्हें आने वाले समय में स्थायी भूमिका दी जा सकती है।’’ वालमार्ट ने कहा कि वह पूर्णकालिक कर्मचारियों को 300 डॉलर का बोनस देगी। वहीं अंशकालिक कर्मचारियों को 150 डॉलर का बोनस मिलेगा। वालमार्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत करना चाहती है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट के समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कंपनी की जल्दी ही बोनस देने की योजना है।

यह नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका के विभिन्न राज्यों में पांबदियों और बंदी के कारण लोग जरूरी सामान की खरीद बढ़ा रहे हैं। 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

MP Topper Pratibha Singh Solanki : IAS बनना चाहती हैं टॉपर प्रतिभा, 499 अंक लाकर रचा इतिहास
HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक