दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हुई भारत की ये यूनिवर्सिटी, रैंकिंग में मिला 81वां स्थान

Published : Apr 22, 2021, 11:24 AM ISTUpdated : Apr 22, 2021, 11:25 AM IST
दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हुई भारत की ये यूनिवर्सिटी,  रैंकिंग में मिला 81वां स्थान

सार

अमृता विश्व विद्यापीठम में सेंटर फॉर नेनोसाइंसेस एंड मॉलिक्यूलर मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी के समय नैनो तकनीक पर बेस्ड एन-96 नैनो मास्क भी लॉन्च किया था। शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर रैंकिंग मिली है।   

नई दिल्ली. भारत के तमिलनाडु में स्थिति अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) विश्वविद्यालय (university ) को दुनिया के 100 विश्वविद्यालयों (top 100 educational institutions ) में जगह मिली है। रैंकिंग के अनुसार, अमृता विश्व विद्यापीठम भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसे दुनिया के शीर्ष 100 शिक्षण संस्थानों में जगह मिली है। इस विश्व विद्यालय में ने स्थिरता (sustainability) की दिशा में सबसे अधिक काम किया है।

किसने की रैंकिग
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) इम्पैक्ट रैंकिंग 2021 के ने इस लिस्ट को जारी किया है। लिस्ट में अमृता विश्व विद्यापीठ को 81वां स्थान मिला है।  

किस आधार पर होती है रैंकिग
टाइम्स हायर एजुकेशन  ने अपनी वार्षिक रैंकिंग के तीसरे एडिशन को जारी किया है। इस रैंकिग में 17 क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों का आंकलन करती है। भारत के 57 भारतीय विश्वविद्यालयों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया था लेकिन टॉप 100 में केवल एक को ही जगह मिली है। अमृता विश्व विद्यापीठम को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विश्व स्तर पर लिंग समानता,  स्वच्छ पानी और स्वच्छता आदि मामलों में रैंकिग मिली है। 
 
पहले स्थान पर कौन
इस रैंकिग में पहला स्थान पर ब्रिटेन की मैनचेस्टर विश्वविद्यालय को मिला है। टॉप 100 में रूस के सबसे अधिक विश्वविद्यालय हैं।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!