Anant Singh Son and Daughter: कोई विदेश में पढ़ रहा तो कोई कर चुका है मास्टर्स, जानिए अनंत सिंह के 5 बच्चे क्या करते हैं?

Published : Nov 11, 2026, 05:59 PM IST

Anant Singh Children: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के बीच पूरा परिवार चर्चा में है। लोग उनके बच्चों के बारे जानना चाहते हैं। ऐसे में जानिए अनंत सिंह के कितने बच्चे हैं और क्या करते हैं?

PREV
15
अनंत सिंह के कितने बच्चे हैं और उनके नाम क्या हैं?

अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम के पांच बच्चे हैं। बच्चों के नाम राजनंदिनी सिंह, शिवांगी सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित सिंह और अभिनव सिंह हैं। इनमें दो बेटियां और तीन बेटे हैं। परिवार के बच्चों में कुछ अपनी पढ़ाई और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं, तो कुछ के नाम मोकामा की राजनीति से जुड़ने की संभावनाओं को लेकर सामने आते रहे हैं।

25
अनंत सिंह की बेटियां क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

अनंत सिंह की बड़ी बेटी राजनंदिनी सिंह की शादी हो चुकी है। हालांकि, उनकी शिक्षा और पेशे को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं है। वहीं, छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बताया है।

35
अनंत सिंह के जुड़वां बेटे अभिषेक और अंकित कहां से पढ़े हैं?

अनंत सिंह के जुड़वां बेटे अभिषेक और अंकित राजनीति विज्ञान की पढ़ाई को लेकर चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। फिर दोनों आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। फिलहाल वहीं रहकर पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

45
अनंत सिंह का सबसे छोटा बेटा अभिनव क्या करता है?

अनंत सिंह के सबसे छोटे बेटे का नाम अभिनव सिंह है। वह भी अभी पढ़ाई कीकर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह फिलहाल दिल्ली में रहकर कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

55
क्या अनंत सिंह का बेटा संभालेगा मोकामा की राजनीतिक विरासत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह अपने बेटे को मोकामा की राजनीति में आगे बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। उनके बड़े बेटे के अगले चुनाव में उतरने की संभावना भी चर्चा में रही है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories