Anuj Agnihotri Success Story: AIIMS ग्रेजुएट, तीसरे प्रयास में बने UPSC टॉपर, ऐसे हासिल की AIR-1

Published : Mar 06, 2026, 04:36 PM IST
UPSC Topper Anuj Agnihotri Success Story

सार

UPSC Topper Anuj Agnihotri Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया। AIIMS जोधपुर से पढ़े अनुज तीसरे प्रयास में टॉपर बने। फिलहाल वे DANICS प्रोबेशनर हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, परिवार और UPSC टॉप करने की पूरी प्रेरणादायक कहानी।

UPSC CSE Result 2025 Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट आने के बाद अनुज ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वे टॉपर बन गए हैं और वे अब भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जानिए UPSC टॉपर बने अनुज अग्निहोत्री के बारे में पूरी डिटेल।

कौन हैं यूपीएससी 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री? तीसरे प्रयास में मिली सफलता

यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें अभी-अभी अपने चयन की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में प्रोबेशनर के तौर पर काम कर रहे हैं। अनुज ने AIIMS जोधपुर से साल 2023 में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की पढ़ाई पूरी की थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद वजिराम एंड रवि के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया उनका एक मॉक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसके अनुसार, 2023 में अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अग्निहोत्री ने कहा कि तैयारी की प्रक्रिया में उन्हें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जो उनकी मेडिकल की पढ़ाई से अलग थीं।

न्यूक्लियर पावर प्लांट में कर्मचारी हैं यूपीएससी 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री के पिता

अनुज का परिवार राजस्थान से जुड़ा हुआ है। उनके पिता रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। अनुज की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा क्यों चुनी?

अग्निहोत्री ने बताया कि सिविल सेवा चुनने का एक कारण काम की प्रकृति थी। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसा करियर बनाना चाहते थे जो नीरस न हो। उनके अनुसार, सिविल सेवा में विविध जिम्मेदारियां और शासन के विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव मिलता है। पढ़ाई के अलावा, उनकी अन्य रुचियां भी हैं। उन्हें क्रिकेट देखना पसंद है और स्टैंड-अप कॉमेडी में भी उनकी रुचि है।

ये भी पढ़ें- UPSC Topper List 2025: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी IAS टॉपर, देखें टॉप 20 रैंक होल्डर लिस्ट

यूपीएसी सेकंड टॉपर राजेश्वरी सुवे एम और आकांश ढुल थर्ड टॉपर

इस साल परीक्षा में दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश ढुल रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग के मुताबिक इस बार कुल 958 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

348 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रोविजनल

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS सहित कई अहम सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। परीक्षा तीन चरणों में होती है। जिसमें& प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया। आयोग ने यह भी बताया है कि चयनित उम्मीदवारों में से 348 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे अपना मेरिट लिस्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UPSC Topper List 2025: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी सीएसई टॉपर, देखें टॉप 20 रैंक होल्डर लिस्ट
कौन हैं निशांत कुमार? जानिए नीतीश कुमार के बेटे की कैसी है पर्सनल लाइफ