UPSC CSE Topper List 2025: UPSC CSE Result 2025 जारी हो गया है। अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2025 में टॉप किया है। Union Public Service Commission ने सिविल सेवा परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यहां देखें UPSC 2025 टॉपर्स लिस्ट, टॉप 20 उम्मीदवारों के नाम और वैकेंसी डिटेल।
UPSC Topper List 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार (6 मार्च) को जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर मेरिट लिस्ट जारी की है। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करते हुए टॉप किया है। UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए रिकमेंड किया गया है, जिनकी नियुक्ति अब उपलब्ध पदों और नियमों के अनुसार की जाएगी।
यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं?
अनुज अग्निहोत्री ने UPSC Civil Services Examination 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान के रहने वाले अनुज ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अनुज मूल रूप से राजस्थान के रावतभाटा क्षेत्र से आते हैं। शुरुआती पढ़ाई के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए जोधपुर चले गए। वहीं से उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में कदम रखते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। गौरतलब है कि UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल सीमित अभ्यर्थियों का ही हो पाता है। ऐसे में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
UPSC CSE 2025 Topper List: UPSC IAS टाॅपर अनुज अग्निहोत्री और टॉप 20 रैंक होल्डर लिस्ट
इस साल की मेरिट लिस्ट में कई नए नाम सामने आए हैं। टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
- अनुज अग्निहोत्री- AIR 1
- राजेश्वरी सुवे- AIR 2
- आकांश ढुल- AIR 3
- राघव झुनझुनवाला- AIR 4
- इशान भटनागर- AIR 5
- जिननिया अरोरा- AIR 6
- ए आर राजा मोहिदीन- AIR 7
- पक्षाल सचिव- AIR 8
- आस्था जैन- AIR 9
- उज्जवल प्रियांक- AIR 10
- यशस्वी राज वर्धन- AIR 11
- अक्षित भारद्वाज- AIR 12
- आन्या शर्मा- AIR 13
- सुरभि यादव- AIR 14
- सिमरनदीप कौर- AIR 15
- मोनिका श्रीवास्तव- AIR 16
- चितवन जैन- AIR 17
- श्रुति आर- AIR 18
- निशार दिशांत अमृतलाल- AIR 19
- रवि राज- AIR 20
इन उम्मीदवारों ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है।
कब हुई थी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025
UPSC Civil Services Examination की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 25 मई 2025
- मुख्य परीक्षा (Mains): 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025
- पर्सनालिटी टेस्ट / इंटरव्यू: फरवरी 2026 तक
- फाइनल रिजल्ट जारी: 6 मार्च 2026
- इंटरव्यू प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुई थी और लगभग एक हफ्ते के अंदर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
कितनी सेवाओं में होगी भर्ती
UPSC की मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की प्रमुख सेवाओं में की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- Indian Administrative Service (IAS)
- Indian Foreign Service (IFS)
- Indian Police Service (IPS)
- सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप A और B
- ये सेवाएं भारत की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं।
इस साल IAS और IFS में कितनी वैकेंसी
सरकार की ओर से इस साल कुल 1087 पदों की जानकारी दी गई है। इनमें से प्रमुख सेवाओं की वैकेंसी इस प्रकार है-
IAS
- कुल पद: 180
- जनरल: 74
- EWS: 18
- OBC: 47
- SC: 28
- ST: 13
IFS
- कुल पद: 55
- जनरल: 22
- EWS: 6
- OBC: 15
- SC: 8
- ST: 4
15 दिन में जारी होंगे मार्क्स, कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट रखा गया प्रोविजनल
UPSC ने जानकारी दी है कि फाइनल रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यानी उम्मीदवार 20 मार्च तक अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे। UPSC के मुताबिक 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, जबकि दो उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है।
ऐसे चेक करें UPSC CSE Final Result 2025
- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- Final Result- Civil Services Examination 2025 लिंक पर क्लिक करें
- PDF डाउनलोड करें
- अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें
