इंडिपेंडेंस डे पर अर्पिता साहू ने खुद को दी ‘आजादी’, बताया क्यों 4.5 साल बाद छोड़ी कॉरपोरेट जॉब

Published : Aug 15, 2026, 06:32 PM IST
Viral Video Arpita Sahu Quits Corporate Job

सार

Viral Video Arpita Sahu Quits Corporate Job: इंडिपेंडेंस डे पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अर्पिता साहू ने बताया कि उन्होंने 4.5 साल पुरानी कॉरपोरेट जॉब छोड़ दी। उन्होंने बता कि इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और अब क्या महसूस कर रही हैं। देखें वीडियो।

Instagram Viral Video: करीब साढ़े चार साल तक कॉरपोरेट करियर बनाने के बाद अर्पिता साहू ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर अपनी इस नई शुरुआत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद उन्हें न तो खुशी महसूस हो रही है और न ही दुख, बल्कि सबसे ज्यादा राहत महसूस हो रही है।

‘आखिरकार मैंने कॉरपोरेट जॉब छोड़ दी’

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अर्पिता ने अपनी नौकरी छोड़ने की वजह और आगे की योजना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साढ़े चार साल तक मेहनत करने के बाद अब उन्हें लगा कि यह काम उनकी जिंदगी का मकसद नहीं है और इससे उन्हें वह खुशी नहीं मिल रही थी जिसकी वह तलाश कर रही थीं। अर्पिता ने बताया कि उनके थेरेपिस्ट के साथ हुई बातचीत ने भी उन्हें अपने करियर को नए नजरिए से देखने में मदद की। उनके मुताबिक, यह समझने के लिए कि इंसान वास्तव में क्या चाहता है, पहले यह पहचानना जरूरी है कि वह क्या नहीं चाहता। इसी सोच के साथ उन्होंने कॉरपोरेट नौकरी से अलग होने का फैसला किया है।

अब कंटेंट क्रिएशन पर फोकस

नौकरी छोड़ने के बाद अर्पिता फिलहाल अपनी अगली मंजिल तलाशना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब वह कंटेंट क्रिएशन पर ध्यान देंगी और यह समझने की कोशिश करेंगी कि आगे उन्हें वास्तव में क्या करना है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें अभी अपने अगले अध्याय की पूरी तस्वीर नहीं पता है। हालांकि, वह इस बदलाव को लेकर उत्साहित हैं और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने का भरोसा रखती हैं।

ये भी पढ़ें- Dreamum Wakeupum पर झूमते हुए बच्चों ने याद की पूरी Periodic Table, केमेस्ट्री टीचर का अंदाज हुआ वायरल

‘Happy Independence Day to me’

इंडिपेंडेंस डे के मौके पर शेयर की गई इस पोस्ट को अर्पिता ने अपने लिए एक अलग तरह की आजादी से जोड़ा। उन्होंने लिखा कि जिसने जिंदगी का बड़ा हिस्सा दूसरों की उम्मीदों के मुताबिक जीते हुए बिताया हो, उसके लिए साढ़े चार साल बाद एक स्थिर नौकरी छोड़ना छोटा फैसला नहीं है। उन्होंने बताया कि एक समय वह मानती थीं कि अच्छी पढ़ाई करना, डिग्री हासिल करना, करियर बनाना और जिम्मेदार जिंदगी जीना ही सही रास्ता है। लेकिन बाद में उनके मन में यह सवाल आया कि अगर वह कुछ अलग चाहती हैं तो क्या होगा? अब उन्होंने खुद को उस सवाल का जवाब तलाशने का मौका दिया है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- ₹37 हजार महीने से ₹2.2 करोड़ तक पहुंची सैलरी, 11 साल में ऐसे बदली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किस्मत

सोशल मीडिया पर मिली हौसला बढ़ाने वाली प्रतिक्रिया

अर्पिता के फैसले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनके इस कदम को साहस से जुड़ा फैसला बताया और खुद को चुनने के लिए उनकी तारीफ की। अर्पिता ने माना कि वह इस बदलाव को लेकर डरी हुई हैं, लेकिन इसके साथ ही नए अनुभव को लेकर उत्साहित भी हैं। फिलहाल उनकी प्राथमिकता किसी तय मंजिल के बजाय अपनी पसंद और उद्देश्य को समझना है। नौकरी छोड़ना उनके लिए सिर्फ करियर बदलने का फैसला नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी को अपने तरीके से देखने और जीने की कोशिश भी है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं IPS नूपुर प्रसाद? सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच से मिली पहचान, अब राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
Dreamum Wakeupum पर झूमते हुए बच्चों ने याद की पूरी Periodic Table, केमेस्ट्री टीचर का अंदाज हुआ वायरल