Periodic Table Viral Video: बेंगलुरु के टीचर ने ‘Dreamum Wakeupum’ की धुन पर छात्रों को Periodic Table ऐसे याद कराई कि आप देख कर हैरान रह जाएंगे। देखें वायरल वीडियो।
Bengaluru Teacher Viral Video: बेंगलुरु के एक शिक्षक ने रटने वाली केमिस्ट्री को मजेदार क्लासरूम एक्टिविटी में बदल दिया। बॉलीवुड फिल्म ‘Aiyyaa’ के गाने ‘Dreamum Wakeupum’ की धुन पर उन्होंने छात्रों को पीरियडिक टेबल के एलिमेंट्स याद कराए। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक के पढ़ाने के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।
ब्लैकबोर्ड पर एलिमेंट्स, हाथ में रूलर और शुरू हुआ गाना
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में अकाश स्वरूपा नाम के शिक्षक क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड के सामने नजर आते हैं। बोर्ड पर केमिकल एलिमेंट्स लिखे हुए हैं और शिक्षक हाथ में रूलर लेकर एक-एक करके उनकी ओर इशारा करते हैं। खास बात यह है कि वह एलिमेंट्स के नाम सामान्य तरीके से पढ़ाने के बजाय उन्हें एक तय लय में गाकर सुनाते हैं। कुछ ही देर में छात्रों को धुन पहचान में आ जाती है। शिक्षक ने इस एक्टिविटी के लिए 2012 में आई फिल्म ‘Aiyyaa’ के लोकप्रिय गाने ‘Dreamum Wakeupum’ की धुन का इस्तेमाल किया।
गाते-गाते छात्र करने लगे डांस
जैसे-जैसे शिक्षक एलिमेंट्स आगे बढ़ाते हैं, क्लास का माहौल भी बदल जाता है। कैमरा छात्रों की तरफ जाता है, जहां बच्चे गाने के साथ सुर मिलाते और डांस करते दिखाई देते हैं। इसके बाद शिक्षक भी छात्रों के साथ मस्ती में शामिल हो जाते हैं। इस पूरे अंदाज में पढ़ाई किसी पारंपरिक लेक्चर की बजाय एक छोटी-सी क्लासरूम परफॉर्मेंस जैसी नजर आती है। यही वजह है कि वीडियो देखने वालों का ध्यान भी शिक्षक के इस तरीके पर गया। नीेचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- ₹37 हजार महीने से ₹2.2 करोड़ तक पहुंची सैलरी, 11 साल में ऐसे बदली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किस्मत
मुश्किल टॉपिक को याद रखने का मजेदार तरीका
पीरियडिक टेबल में मौजूद कई एलिमेंट्स के नाम और उनका क्रम विद्यार्थियों के लिए याद करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में लय, दोहराव और संगीत का इस्तेमाल सीखने की प्रक्रिया को ज्यादा दिलचस्प बना सकता है। अकाश का यह तरीका इसी सोच का एक रचनात्मक उदाहरण नजर आता है।
ये भी पढ़ें- ₹15 लाख की नौकरी, ₹25 हजार ज्यादा का ऑफर और एक दिन में इस्तीफा! CEO ने सुनाई पूरी कहानी
यूजर्स ने की शिक्षक की तारीफ
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने शिक्षक की तारीफ की। कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह पढ़ाया गया पाठ छात्रों को लंबे समय तक याद रह सकता है। वहीं, एक मजेदार टिप्पणी में यूजर ने कहा कि अकाश शायद डांस टीचर बनने के लिए बने थे, लेकिन केमिस्ट्री टीचर बन गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह क्लासरूम वीडियो बताता है कि पढ़ाई को अगर छात्रों की पसंद और रोजमर्रा के मनोरंजन से जोड़ा जाए, तो एक सामान्य लेसन भी ज्यादा बेहद मजेदार बन सकता है।
