असम सरकार ने जारी की 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, जानिए कब से शुरू हो रहा एग्जाम, पहला पेपर इस सब्जेक्ट का

Published : Dec 15, 2022, 08:07 AM IST
असम सरकार ने जारी की 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, जानिए कब से शुरू हो रहा एग्जाम, पहला पेपर इस सब्जेक्ट का

सार

असम राज्य माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट यानी टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा इस बार 20 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। इस दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। 

एजुकेशन डेस्क। असम हॉयर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल यानी असम माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने अगले साल होने वाले कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट/टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्र असम माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख भी सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। वैसे, इसे राज्य के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पेज पर भी पोस्ट किया है।

बता दें कि इस बार असम माध्यमिक शिक्षा परिषद में 12वीं बोर्ड की परीक्षा  20 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। वहीं अंतिम पेपर 20 मार्च 2023 को है। राज्य के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने आधिकारिक पेज पर 14 दिसंबर 2022 को डेटशीट या टाइम टेबल की जानकारी शेयर की है। 

20 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा 
इसमें बताया गया है कि लिखित परीक्षा के साथ 25 जनवरी और 15 फरवरी 2023 से आयोजित होने वाली व्यावहारिक परीक्षाओं की जानकारी भी शेयर की गई है। असम माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है और पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। इसके बाद दूसरा पेपर फिजिक्स, तीसरा पेपर अकाउंटेंसी और फिर एजुकेशन और इकोनॉमिक्स आदि का है। 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर करीब डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। 

कुछ विषयों की परीक्षा सुबह के समय होगी 
असम बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन 2023 की परीक्षा के तहत संगीत (ग्रुप ए), वोकेशनल इलेक्टिव पेपर और गृह विज्ञान सहित कुछ पेपर सुबह की पाली में सुबह 9 बजे से आयोजित होंगे, जो दोपहर 12 बजे खत्म होंगे। बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए इस बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!