Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, बोर्ड रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे

Published : Feb 19, 2026, 05:18 PM IST

Top CBSE Schools in Patna 2026: पटना के 5 बेस्ट और पॉपुलर CBSE स्कूलों के बारे में जानें। जानिए उनकी खासियत, रिजल्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिशन डिटेल्स, ताकि आप अपने बच्चे के लिए सही स्कूल का चुनाव कर सकें।

PREV
17
पटना के बेस्ट सीबीएसई स्कूल

पटना में क्वालिटी एजुकेशन की बात हो और CBSE स्कूलों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर साल बोर्ड रिजल्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं और को-करिकुलर एक्टिविटीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई स्कूल राजधानी की पहचान बन चुके हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, तो यहां जानिए पटना के 5 पॉपुलर और भरोसेमंद CBSE स्कूलों के बारे में।

27
दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना (Delhi Public School Patna)

पटना का नाम लेते ही सबसे पहले जिन स्कूलों का नाम आता है, उनमें DPS Patna शामिल है। लगातार बेहतरीन बोर्ड रिजल्ट इसे सबसे पॉपुलर बनाता है। स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और डिबेट जैसी एक्टिविटीज पर जोर, IIT-JEE और NEET की तैयारी के लिए मजबूत एकेडमिक सपोर्ट इसकी खासियत हैं। यह स्कूल अकादमिक अनुशासन और ऑलराउंड डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है।

37
लोयोला हाई स्कूल, पटना (Loyola High School Patna)

शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाने वाला लोयोला हाई स्कूल अपनी सख्त पढ़ाई और अनुशासन के लिए मशहूर है। मजबूत एकेडमिक ट्रैक रिकॉर्ड, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर फोकस, साइंस और मैथ्स में शानदार रिजल्ट, अनुभवी फैकल्टी यहां की खासियत हैं। यह स्कूल खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में टॉप प्रदर्शन के लिए पहचाना जाता है।

47
सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना (St. Karen's High School Patna)

St. Karen’s High School मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाओं के लिए जाना जाता है। हाई-टेक लैब्स और लाइब्रेरी, एक्टिव को-करिकुलर प्रोग्राम, स्टूडेंट-फ्रेंडली लर्निंग एनवायरनमेंट, ओलंपियाड और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन इसकी खासियत हैं। यह स्कूल बच्चों के कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स पर खास ध्यान देता है।

57
नोट्रे डेम अकादमी पटना (Notre Dame Academy Patna)

गर्ल्स एजुकेशन के क्षेत्र में Notre Dame Academy की खास पहचान है। अनुशासन और मूल्य आधारित शिक्षा, बोर्ड रिजल्ट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, सुरक्षित और सकारात्मक माहौल यहां की खासियत हैं। यह स्कूल छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर फोकस करता है।

67
केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग (Kendriya Vidyalaya Kankarbagh)

केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत आने वाला यह स्कूल किफायती फीस और उच्च शिक्षा गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षक, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी, संतुलित पाठ्यक्रम और को करिकुलर एक्टिविटीज, अनुशासन और पारदर्शी एडमिशन प्रक्रिया इसकी खासियत हैं। मिडिल क्लास परिवारों के बीच यह स्कूल काफी पॉपुलर है।

77
अपने बच्चे के एडमिशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पटना में CBSE स्कूलों की कमी नहीं है, लेकिन सही चुनाव बच्चे की जरूरत, बजट और भविष्य की योजना को ध्यान में रखकर करना चाहिए। ऊपर बताए गए स्कूल एकेडमिक एक्सीलेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑलराउंड डेवलपमेंट के लिहाज से शहर के टॉप विकल्पों में गिने जाते हैं। अपने बच्चे के एडमिशन से पहले स्कूल विजिट, फैकल्टी से बातचीत और पिछले रिजल्ट्स की जांच जरूर करें, ताकि आपका फैसला सही और समझदारी भरा हो।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories