Bihar Bed Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

Published : Jun 14, 2022, 12:16 PM IST
Bihar Bed Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

सार

 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 28 मई तक का समय दिया गया था। 

करियर डेस्क. बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 (Bihar Bed Admit Card 2022) का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स  के लिए अच्छी खबर है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किए थे वो कैंडिडेट्स  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा। बता दें कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 जून, 2022 को किया जाएगा।

कहां होंगे एग्जाम
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य द्वारा निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में करीब 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। कैंडिडेट्स अपने साथ अपना एडमिट कार्ड लेकर जाएं। जो कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर में बिना एडमिट कार्ड के जाएंगे उन्हें एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 

कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड (Bihar B.Ed Admit Card 2022 How to Download)
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। हम कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर दिए गए Bihar Bed Admit Card 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब कैंडिडेट्स को यहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा। 
  • अब कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले सकते हैं। 

एग्जाम के लिए दो घंटे का समय 
बता दें कि इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को दो घंटे का समय दिया जाएगा। इस दौरान कैंडिडेट्स को कुल 120 सवाल किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। आपको बता दें कि एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 28 मई तक का समय दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें- बेरोजगारी को लेकर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, डेढ़ साल में होंगी 10 लाख भर्तियां  

RBSE 10th Result 2022 Declared : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग