Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 20 मार्च को! यहां Direct Link से चेक करें सबसे पहले

Published : Mar 19, 2026, 12:37 PM IST
Bihar Board Matric Result 2026 Date

सार

Bihar Board Matric Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड 2026 परीक्षा का रिजल्ट 20 मार्च को जारी होने की संभावना है । यदि आपने परीक्षा दी थी तो यहां जानिए बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें और रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक समेत लेटेस्ट अपडेट।

Bihar Board 10th Result 2026 Date and Time: बिहार बोर्ड 10वीं के लाखों छात्र बहुत ही बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि आपने भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 दी है और जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब आयेगा, तो बता दें कि जानकारी के अनुसार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी होने की पूरी संभावना है, हालांकि रिजल्ट जारी करने की डेट को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए, 20 मार्च को बीएसईबी 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 10 (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स काफी समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। जानिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस क्या है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां चेक करें? ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए दो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं-

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब एक्टिव “Bihar Board 10th Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें।
  • अब सबमिट बटन दबाएं, सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें या डाउनलोड कर सेव जरूर कर लें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

छात्रों को बिहार बोर्ड मैट्रिक की ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट में ये जानकारी मिलेगी-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • सभी विषयों के अंक
  • कुल नंबर
  • पास या फेल का स्टेटस
  • ध्यान रखें, यह मार्कशीट अस्थायी (provisional) होगी। असली मार्कशीट बाद में छात्रों को उनके अपने संबंधित स्कूल से मिलेगी।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

बोर्ड के नियम के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। इससे कम नंबर आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें?

अगर नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो आप रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों के एक या दो विषयों में नंबर कम आए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

कैसा था पिछले साल का बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?

2025 में बिहार बोर्ड 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा। परीक्षा देने वाले 15,58,077 उम्मीदवारों में से 12,79,294 सफल घोषित किए गए थे, जबकि 2,78,783 उम्मीदवार परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके थे।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी
Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 20 से 50 हजार तक मिलेगी सैलरी