Bihar Board 12th result 2022: Commerce में इन छात्रों ने किया टॉप, 31 हजार से ज्यादा फर्स्ट डिवीजन पास

Published : Mar 16, 2022, 05:52 PM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 05:56 PM IST
Bihar Board 12th result 2022: Commerce  में इन छात्रों ने किया टॉप, 31 हजार से ज्यादा फर्स्ट डिवीजन पास

सार

बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया। बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board BSEB 12th Result 2022) 80.15 प्रतिशत रहा।

करियर डेस्क.  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट (इंटर) परीक्षा का रिजल्ट बुधवार (16 मार्च को) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया। बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board BSEB 12th Result 2022) 80.15 प्रतिशत रहा।बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा (BSEB 12th Exam 2022) में पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने होते हैं। 12वीं के पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स, दोनों शामिल हैं। बता दें कि छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से मिनिमम 21 नंबर और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 नंबर हासिल करने होते हैं।

इसे भी पढ़ें- BSEB Result 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 2022 में रिजल्ट 2021 से ज्यादा, 80 फीसदी पास

कक्षा 12वीं में कॉमर्स के टॉपर
अंकित कुमार- 94.6 फीसदी
विनीत- 94.4 प्रतिशत
पीयुष कुमार- 94.4 प्रतिशत
मुस्कान सिंह- 94 प्रतिशत
अंजली कुमारी- 94 प्रतिशत
सुधांशु रंजन- 93.8 प्रतिशत

कॉमर्स से कितने छात्र पास
इस साल कॉमर्स में कुल 60, 637 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें कुल 39,995 छात्र तथा 20, 642 छात्राएं थीं। कॉमर्स का रिजल्ट इस साल 90.38 फीसदी रहा। कुल 60637 स्टूडेंट्स में से 54805 पास हुए। इनमें 31353 फर्स्ट डिविजन से, 19035 सेकेंड डिविजन से और 4417 थर्ड डिविजन से पास हुए।

इसे भी पढ़ें- BSEB Result 2022: बोर्ड की साइट क्रैश हुए तो ऐसे देखें रिजल्ट, जानें किस स्ट्रीम में कितने फीसदी छात्र पास

कैसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
कैंडिडेट्स यहां मांगी गई डिटेल्स को भरकर सब्मिट कर दें।
अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर