Bihar Board 12th Scrutiny: बिहार बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स ऐसे बढ़वाए अपने नंबर, बस भरना होगा ये फॉर्म

Published : Mar 27, 2021, 03:07 PM IST
Bihar Board 12th Scrutiny: बिहार बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स ऐसे बढ़वाए अपने नंबर, बस भरना होगा ये फॉर्म

सार

जो स्टूडेंट्स 1 या अधिक विषय में प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए 1 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। 7 अप्रैल तक ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

करियर डेस्क.  Bihar Board Class 12 Result Scrutiny 2021: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड BSEB) ने 26 मार्च, 2021 को 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित कर दिए। अब बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की तारीख भी जारी कर दी है। जो स्टूडेंट्स 1 या अधिक विषय में प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए 1 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। 7 अप्रैल तक ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्क्रूटनी के आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें।

कॉपी रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • स्क्रूटनी या रीचेक के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
  • अप्लीकेशन आईडी के जरिए लॉग-इन करें।
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।

 

प्रति पेपर लगेगा 70 रुपये का शुल्क

पिछले वर्ष के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी के लिए छात्रों को पहले बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन आईडी बनानी होगी। स्क्रूटनी आवेदन के लिए प्रति पेपर 70 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

कंपार्टमेंट परीक्षा की भी तारिख घोषित 

कम्पार्टमेंटल परीक्षा 29 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परीक्षार्थी 5 से 10 अप्रैल तक परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!