Bihar Board Result 2026 Date: कब आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Published : Mar 09, 2026, 05:47 PM ISTUpdated : Mar 10, 2026, 10:25 AM IST
Bihar Board Result 2026 Date

सार

Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 2026 इंटर और मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्र अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट मार्च में कब आयेगा। जानिए BSEB Matric-Inter Result 2026 कब तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन कैसे और कहां चेक करें।

BSEB Matric Inter Result 2026 Latest Update: बिहार में हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक ( बिहार बोर्ड 10वीं) और बिहार बोर्ड इंटर ( बिहार बोर्ड12वीं) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Bihar Board Result 2026 कब आएगा और कॉपी जांच का काम कहां तक पहुंचा है? अगर आप भी बिहार बोर्ड 2026 मैट्रिक परीक्षा या इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो जानिए बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट कब आयेगा, कॉपी जांच कब शुरू हुई और कब खत्म होगी, टॉपर्स का इंटरव्यू कब होगा और यह प्रोसेस क्यों होता है, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें।

कब आयेगा बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट या किसी तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च के बीच जारी किए जाने की संभावना है। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा 27 मार्च से 31 मार्च तक होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद रिकॉर्ड सबसे कम समय में रिजल्ट जारी करने को लेकर अपनी अलग पहचान बचा चुका है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2026 कब से कब तक हुई थी?

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कॉपी की जांच 27 फरवरी से ही शुरू कर दी गई थी। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चली थी। इन दोनों परीक्षाओं में मिलाकर करीब 30 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक कॉपियों की जांच पूरा कर लेना है। जिसके बाद संभावित टॉपर्स का वेरिफेकेशन प्रोसेस शुरू होगा।

बिहार बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम कब से शुरू हुआ?

परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड ने कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इंटर की कॉपी जांच लगभग 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई। वहीं मैट्रिक की कॉपी जांच लगभग 1 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई। बिहार बोर्ड आमतौर पर कॉपी जांच का काम 10 से 15 दिनों में पूरा करने की कोशिश करता है ताकि रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सके।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए क्यों बुलाता है?

कॉपी जांच के बाद जब संभावित टॉपर्स की सूची तैयार होती है, तब बोर्ड उन्हें वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाता है। संभावना है कि इस साल भी इंटर के टॉपर्स को मार्च के तीसरे हफ्ते और मैट्रिक के टॉपर्स को मार्च के आखिरी हफ्ते में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। बिहार बोर्ड टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए इसलिए बुलाता है ताकि रिजल्ट की पारदर्शिता और सही मेरिट लिस्ट सुनिश्चित की जा सके। इंटरव्यू के दौरान विशेषज्ञ छात्रों से उनके विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं। इसका मकसद यह देखना होता है कि जिस छात्र ने टॉप किया है, उसे विषय की वास्तविक समझ भी है या नहीं। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तभी छात्र को आधिकारिक टॉपर घोषित किया जाता है।

पिछले सालों में कब-कब आया बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट?

बिहार बोर्ड देश के उन बोर्ड्स में शामिल है जो सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो-

  • 2025- इंटर रिजल्ट 25 मार्च को, मैट्रिक रिजल्ट 29 मार्च
  • 2024- इंटर रिजल्ट 23 मार्च, मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च
  • 2023- इंटर रिजल्ट 21 मार्च, मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च

इस रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि Bihar Board Inter Result 2026 मार्च के तीसरे हफ्ते और Matric Result 2026 मार्च के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है।

जारी होने के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें?

जब रिजल्ट जारी होगा तो छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • BSEB Matric Result 2026 या BSEB Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अब दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • चाहें तो उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Exam News: गल्फ देशों में परीक्षाएं फिर टलीं, परेशान छात्रों ने बोर्ड को लिखी चिट्ठी
Aditi Hundia: कितनी पढ़ी-लिखी हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया? मिस दिवा और ब्रांड क्रिएटर