IBPS PO Mains Result 2026 Latest Updates: IBPS PO मेंस रिजल्ट कब जारी होगा? जानें संभावित रिजल्ट डेट, रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका और मेंस पास करने के बाद आगे क्या होगा।
IBPS PO Mains Result 2026 Date: बैंकिंग भर्ती की तैयारी कर रहे जिन उम्मीदवारों ने IBPS PO मेंस परीक्षा दी है, उन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर IBPS PO Mains Result 2026 कब जारी होगा? इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने फिलहाल रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, 20 नवंबर 2026 को रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उम्मीदवारों की नजरें अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर टिकी हैं।
IBPS PO Mains Result 2026 कब आएगा?
IBPS PO मेंस परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो IBPS आमतौर पर मेंस परीक्षा के 6-7 सप्ताह के भीतर परिणाम जारी कर सकता है। इसी आधार पर 20 नवंबर के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद है। हालांकि, उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह संभावित तारीख है, IBPS की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- PNB Jobs: PNB में नौकरी का बड़ा मौका! 8,254 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जानें कितने पदों पर होगी सीधी नियुक्ति
कहां और कैसे चेक कर सकेंगे IBPS PO Result 2026?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. CRP PO/MT-XVI से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. Mains Result के लिंक को ओपन करें।
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
5. कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
6. स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट को चेक करके डाउनलोड कर लें।
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
IBPS PO Mains Scorecard में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां दी जाएंगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल ध्यान से चेक कर लें।
IBPS PO मेंस पास करने के बाद क्या होगा?
मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसमें पर्सनैलिटी टेस्ट और कॉमन इंटरव्यू शामिल हैं। अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया और संबंधित चरणों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
IBPS PO/MT-XVI भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। शुरुआत में 6,715 पद घोषित हुए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 7,565 कर दिया गया। उम्मीदवार रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोस करें।













