Bihar DElEd Admit Card 2026 Out: एडमिट कार्ड जारी, यहां है डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट-जरूरी गाइडलाइन

Published : May 29, 2026, 12:22 PM IST
Bihar DElEd Admit Card 2026 Out

सार

Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link: क्या बिहार बोर्ड DElEd Admit Card 2026 जारी हो गया है? बिहार बोर्ड DElEd एडमिट कार्ड 2026 कहां से कैसे डाउनलोड करें? बिहार बोर्ड DElEd परीक्षा 2026 कब होगी? बिहार बोर्ड DElEd परीक्षा 2026 गाइडलाइन में क्या-क्या है?

Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link and Guidelines: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड DElEd एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह सुविधा 22 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं परीक्षा का आयोजन (Bihar DElEd Exam 2026 Date) 8 जून से 22 जून 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

बिहार बोर्ड DElEd एग्जाम 2026: बिना एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं

एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और शिफ्ट जैसी जरूरी जानकारी दर्ज होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है तो तुरंत संबंधित बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होगा।

Bihar DElEd Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Bihar Board DElEd Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  • जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link

Bihar DElEd Exam Guidelines: एग्जाम डे के लिए जरूरी गाइडलाइन

बिहार बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को कम से कम 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा परीक्षा में केवल ये चीजें ले जाना अनिवार्य है-

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी प्रूफ।
  • केवल बॉलपॉइंट पेन।
  • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त वर्जित है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

स्कूल बढ़ाए मनमानी फीस या मांगे री-एडमिशन चार्ज? दिल्ली, यूपी, बिहार वाले तुरंत डायल करें ये सरकारी नंबर
CUET UG 2026 Exam Date Clash: सीयूईटी रीशेड्यूल डेट्स से बढ़ी मुश्किलें, कई एंट्रेंस एग्जाम्स से क्लैश पर बवाल