Rajasthan Board ने जारी किया मॉडल पेपर, 10वीं औऱ 12वीं के कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Exam) 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2022 8:48 AM IST

करियर डेस्क. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर मॉडल पेपर (Rajasthan Board Exam 2022 Model Paper) देख सकते हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं (RBSE 10th 12th Exam 2022) मार्च माह में शुरू होने जा रही हैं। 

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Exam) 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख 2022 की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan पर देख सकते । कुछ परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से लैस होंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।


परीक्षा का समय
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। आरबीएसई बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने 24 फरवरी, 2022 को राजस्थान बोर्ड परीक्षा (Rajasthan Board Exam 2022) समय सारणी 2022 की घोषणा की। पहले, परीक्षाएं 3 मार्च से आयोजित होने वाली थी, लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया। आरबीएसई (RBSE) बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के अनुसार, कक्षा 10 के लिए पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी, जो 31 मार्च को आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर
मॉडल पेपर के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अब Books/Old Papers/Model Questions के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद DOWNLOAD BOOK / OLD PAPERS / MODEL QUESTIONS के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर सभी विषयों के मॉडल पेपर खुल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- नौकरी पाने का शानदार मौका, कई बड़ी कंपनियां होगी रोजगार मेले में शामिल, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

Share this article
click me!