हर कर्मचारी चाहता है ऐसा बॉस! वायरल मैसेज पढ़कर लोग हुए भावुक

Published : Jun 03, 2026, 01:20 PM IST
AI Pic

सार

एक कर्मचारी 10 दिन की लंबी छुट्टी के बाद ऑफिस लौटने वाला था। उसने अपने बॉस को मैसेज करके काम के बारे में पूछा। लेकिन बॉस ने जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया है। ये WhatsApp चैट अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग कह रहे हैं कि 'हर किसी को ऐसा ही बॉस मिलना चाहिए'!

Boss employee viral message: कॉर्पोरेट ऑफिस में दिन-रात काम करने वालों के लिए लंबी छुट्टी मिलना किसी वरदान से कम नहीं होता। काम का भारी दबाव, लगातार मीटिंग्स और डेडलाइन के बीच हर कर्मचारी साल में एक बार लंबी छुट्टी पर जाने का प्लान तो बनाता ही है। लेकिन, छुट्टी खत्म करके वापस ऑफिस जाने के नाम से ही मन में एक अजीब सी टेंशन होने लगती है। बॉस का मूड कैसा होगा, कितना काम इकट्ठा हो गया होगा, ये डर लगभग सभी को होता है। लेकिन इन दिनों एक बॉस और कर्मचारी के बीच की WhatsApp चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और इसकी वजह भी बेहद खास है।

कर्मचारी ने क्या पूछा, बॉस ने क्या कहा?

वायरल कहानी के मुताबिक, एक कर्मचारी 10 दिन की लंबी छुट्टी के बाद अगले दिन से ऑफिस आने के लिए तैयार था। एक जिम्मेदार कर्मचारी की तरह उसने पहले ही अपने बॉस को मैसेज किया, "मैं कल से काम पर वापस आ रहा हूं। अगर कोई पेंडिंग काम या प्रोजेक्ट अपडेट हो तो बताएं, मैं उसे पूरा करने के लिए तैयार हूं।"

छुट्टी के बाद नए जोश और एनर्जी के साथ ऑफिस लौटने को तैयार कर्मचारी को अपने बॉस से एक ऐसा मैसेज मिला, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।

आखिर उस WhatsApp चैट में ऐसा क्या था?

आमतौर पर मैनेजर कर्मचारी के आते ही काम की प्रोग्रेस और पेंडिंग फाइलों के बारे में पूछते हैं। लेकिन इस बॉस के अलग जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है। बॉस ने अपने मैसेज में लिखा, "तुम्हारे वापस आने से हम बहुत खुश हैं। लेकिन, कल ऑफिस आते ही काम को लेकर कोई टेंशन या जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। पहले दिन ऑफिस के माहौल में धीरे-धीरे ढलना (Ease into your day)। वैसे, तुम्हारी 10 दिन की छुट्टी कैसी रही? खूब एंजॉय किया? अपने सफर के शानदार अनुभव और तस्वीरें मेरे साथ शेयर करना।"

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस चैट का स्क्रीनशॉट जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वो वायरल हो गया। लोग उस मैनेजर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आज के भागदौड़ वाले कॉर्पोरेट कल्चर में ऐसे पॉजिटिव उदाहरण वाकई बहुत कम देखने को मिलते हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर कर्मचारी को ऐसा बॉस मिलना एक बड़ा आशीर्वाद है।" लोगों का कहना है कि जब ऐसे इंसानी लीडर होते हैं, तो कर्मचारी और भी ज्यादा जोश और वफादारी से काम करते हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस और कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देने वाले ऐसे अच्छे बॉस आज की कॉर्पोरेट दुनिया के लिए बहुत जरूरी हैं। ये सिर्फ बॉस नहीं, बल्कि एक सच्चे लीडर हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

खान सर के एक वीडियो पर आते हैं करोड़ों व्यूज! जानिए कितनी है उनकी कमाई
CBSE चेयरमैन के ट्रांसफर से क्या अटक जाएगा री-इवैल्यूएशन? जानें अब कब आएगा रिजल्ट