CBSE चेयरमैन के ट्रांसफर से क्या अटक जाएगा री-इवैल्यूएशन? जानें अब कब आएगा रिजल्ट

Published : Jun 02, 2026, 07:10 PM IST
CBSE Revaluation Result

सार

CBSE Chairman Transfer Impact on Revaluation: क्या सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के अचानक हुए ट्रांसफर से आपके री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में और देरी होगी? री-चेकिंग की नई डेडलाइन क्या है? क्या JoSAA काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग से पहले आ जाएगा 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट? 

CBSE Revaluation Result 2026: कॉपी चेकिंग विवादों के बीच केंद्र सरकार ने आज, मंगलवार को CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी दोनों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही डिजिटल कॉपी चेकिंग करने वाले OSM (On-Screen Marking) सॉफ्टवेयर के ठेके (Procurement) की जांच के लिए भी एक कमेटी बना दी है। ऐसे में छात्रों और उनके पैरेंट्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अचानक लिए गए इस एक्शन यानी अफसरों के ट्रांसफर से री-चेकिंग का मामला अटक सकता है, क्या रिजल्ट और लेट हो सकता है? आइए जानते हैं जवाब और ताजा अपडेट...

CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी के ट्रांसफर से क्या अटक जाएगा आपका रिजल्ट?

12वीं के बाद आगे कॉलेज और IIT-NIT में एडमिशन इसी रिजल्ट पर टिका है। ऐसे में हर स्टूडेंट और पैरेंट का परेशान होना लाजिमी है, लेकिन राहत की बात ये है कि चेयरमैन और सेक्रेटरी के बदलने से आपके री-इवैल्यूएशन के काम पर कोई ब्रेक नहीं लगेगा। CBSE के सीनियर अधिकारियों और एग्जाम कंट्रोलर (Controller of Examinations) की तरफ से यह साफ किया गया है कि कॉपियों की दोबारा जांच की प्रक्रिया को पूरी तरह सिक्योर और पारदर्शी बनाया जा रहा है। अधिकारियों का ट्रांसफर सरकार का एक एक्शन है, जिसका असर कॉपियों के री-वैल्यूएशन पर नहीं पड़ेगा। कॉपियां चेक करने वाली टीम और आपका पूरा सिस्टम पहले की तरह ही काम करता रहेगा। इस बड़े एक्शन के बाद अब बोर्ड कॉपियों की जांच को लेकर और ज्यादा अलर्ट हो गया है।

CBSE री-वैल्यूएशन की लास्ट डेट कब तक है?

छात्रों को रिजल्ट मिलने में देरी का असली कारण इस साल इस्तेमाल हुआ डिजिटल कॉपियां जांचने वाला (On-Screen Marking - OSM) सॉफ्टवेयर है। इस सिस्टम में आई कमियों की वजह से पूरा शेड्यूल पहले ही गड़बड़ा चुका है। री-इवैल्यूएशन का जो पोर्टल पहले शुरू होना था, वह तकनीकी दिक्कतों के चलते टलता रहा और आखिरकार 2 जून 2026 को लाइव हुआ। अब छात्र 6 जून 2026 की आधी रात तक अपनी आंसर-शीट (Answer-Sheet) की फोटोकॉपी के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट अब कब आएगा?

सीबीएसई कभी भी री-इवैल्यूएशन रिजल्ट की कोई एक फिक्स तारीख पहले से घोषित नहीं करता है, जिससे पैरेंट्स और छात्रों का एडमिशन का पूरा गणित उलझ गया है। खासकर उन छात्रों के लिए जिनका IIT, NIT और IIIT में जाने का सपना है। इस साल साइंस स्ट्रीम के कई छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए हैं, जिससे वे JEE Advanced पास करने के बाद भी IIT एडमिशन के लिए जरूरी 75% के क्राइटेरिया (न्यूनतम योग्यता) से बाहर हो रहे हैं। 10 जून 2026 तक जोसा काउंसलिंग जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के तहत सीट और कॉलेज चुनने (Choice Filling) की आखिरी तारीख है। 13 जून 2026 तक पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट होना है।

CBSE री-वैल्यूएशन रिजल्ट कब तक आने की उम्मीद है?

बोर्ड के सिस्टम पर छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए सीबीएसई की पूरी कोशिश है कि जोसा (JoSAA) की पहली लिस्ट आने से ठीक पहले, यानी 10 से 12 जून 2026 के बीच री-इवैल्यूएशन के नंबर अपडेट करना शुरू कर दिए जाएं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

12th के बाद एडमिशन की टेंशन? CBSE विवाद के बीच छात्र ऐसे बचाएं अपनी कॉलेज सीट
30 हजार की नौकरी छोड़ कैब ड्राइवर बना इंजीनियर; 4 कारों का मालिक, 2 लाख कमाई, Viral Video