BPSC ने प्रधानाध्यापक पद के लिए अप्लाई करने की डेट बढ़ी, जानें कैसे करें अप्लाई कितनी देनी होगी फीस

Published : Apr 22, 2022, 06:01 PM IST
 BPSC ने प्रधानाध्यापक पद के लिए अप्लाई करने की डेट बढ़ी, जानें कैसे करें अप्लाई कितनी देनी होगी फीस

सार

कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

करियर डेस्क. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा जारी प्राथमिक विद्यालयों में  हेड टीचर (प्रधानाध्यापक) पोस्ट की भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अब 2 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। कैडिडेट्स 3 से 9 मई, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 40 हजार 506 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

कौन कर सकता है अप्लाई
अप्लाई करने के लिए कैडिडेट्स को एक योग्यता तय की गई है। इस पोस्ट के लिए केवल वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जो इस क्राइटेरिया को पूरा करते हैं।  

  • अप्लाई करने वाला कैंडिडेट्स भारत के बिहार राज्य के नागरिक हों।
  • कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईबीसी, बीसी, महिला और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को न्यूनत अंकों में 5 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से प्राप्त 'आलिम' की डिग्री और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री को स्नातक डिग्री माना जाएगा।

एप्लीकेशन फीस 
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फीस देनी होगी। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के रूप में  750 रुपए देने होंगे। वहीं, फीमेल, एससी, एसटी और PWD कैंडिडेट्स को इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए 200 रुपए की फीस देनी होगी।

कैसे करें अप्लाई

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के हेड टीचर की भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर दिए गए लिंक 'Apply Online' near the Head Teacher in Primary Schools under the State Education Department पर क्लिक करें। 
  • मांगी गई जानकारी से अपना रजिसेट्रेशन करें। 
  • एप्लीकेशन फीस भरें। 
  • मांगी गए डॉक्यूमेंट भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें। 
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।

इसे भी पढ़ें- UPSSSC ने जारी किया 2022 की 10 परीक्षाओं के लिए कैलेंडर, 8 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 18 सितंबर को UPPET
इसे भी पढ़ें- Job Alert: PNB में 145 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 78 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!