BPSC Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग की 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published : Apr 04, 2021, 06:28 PM IST
BPSC Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग की 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

सार

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोरोना के कारण 8 अप्रैल से होने वाली असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के पदों पर नियुक्ति हेतु 31वीं बिहार न्यायिक सेना मुख्य (लिखित) परीक्षा और 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली परियोजना प्रबंधक की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। 

करियर डेस्क.  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल लगातार बंद किए जा रहे हैं। कई राज्यों में 8वीं तक से स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ परीक्षा भी आगे टाल दी जा रही हैं। अब बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (Bihar Public Service Commission) की ओर से आयोजित होने वाली 31वीं न्यायिक सेवा सेवा मेन परीक्षा को स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।

8 अप्रैल को होनी थी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोरोना के कारण 8 अप्रैल से होने वाली असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के पदों पर नियुक्ति हेतु 31वीं बिहार न्यायिक सेना मुख्य (लिखित) परीक्षा और 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली परियोजना प्रबंधक की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। दोनों  परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा आयोग की ओर से बाद में की जाएगी। 

दो पालियों में होनी थी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक दो पालियों में किया जाना था। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, जिसे अब टाल कर दिया गया है।

दिसंबर 2020 में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

31वीं न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2020 को हुई थी। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 6 जिलों में किया गया था, जिसमें करीब 15360 अभ्यर्थियों शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा के लिए 2379 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!