MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • CBSE Board Exams 2026: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए एग्जाम डे का पूरा बेल शेड्यूल

CBSE Board Exams 2026: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए एग्जाम डे का पूरा बेल शेड्यूल

CBSE Board Exam Instructions 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। 10:15 पर क्वेश्चन पेपर बटेंगे और 10:30 से परीक्षा शुरू होगी। जानिए एग्जाम डे का पूरा बेल शेड्यूल और बोर्ड की जरूरी गाइडलाइन।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 16 2026, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
10 बजे बंद हो जाएंगे CBSE बोर्ड एग्जाम सेंटर के गेट
Image Credit : Getty

10 बजे बंद हो जाएंगे CBSE बोर्ड एग्जाम सेंटर के गेट

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब परीक्षा के दिन देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया है कि सुबह की शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्रों को हर हाल में सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

24
10:15 बजे मिलेंगे क्वेश्चन पेपर, 15 मिनट का रीडिंग टाइम
Image Credit : Getty

10:15 बजे मिलेंगे क्वेश्चन पेपर, 15 मिनट का रीडिंग टाइम

परीक्षा 10:30 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले 10:15 बजे प्रश्न पत्र बांट दिए जाएंगे। छात्रों को 15 मिनट का रीडिंग टाइम मिलेगा, जिसमें वे केवल प्रश्न पत्र पढ़ सकेंगे। इस दौरान किसी भी तरह की कॉपी लिखने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि इस 15 मिनट के दौरान छात्रों को बिल्कुल भी डिस्टर्ब न किया जाए। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिव्यांग (PwD) छात्रों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उनके लिए बोर्ड की तय गाइडलाइंस लागू रहेंगी।

Related Articles

Related image1
CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें
Related image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
34
कैसा रहेगा सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सेंटर बेल सिस्टम?
Image Credit : Getty

कैसा रहेगा सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सेंटर बेल सिस्टम?

सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान समय का सही अंदाजा लगाने के लिए खास बेल शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा हॉल में दो तरह की घंटियां बजेंगी, सिंगल बेल और लॉन्ग बेल।

  • 10:00 बजे- अंतिम प्रवेश के लिए लंबी घंटी
  • 10:15 बजे- प्रश्न पत्र वितरण के लिए सिंगल बेल
  • 10:30 बजे- परीक्षा शुरू होने की लंबी घंटी
  • 11:30 बजे- एक घंटा पूरा होने पर सिंगल बेल
  • 12:30 बजे- दो घंटे पूरे होने पर सिंगल बेल
  • 1:00 बजे- ढाई घंटे पूरे होने पर सिंगल बेल
  • पेपर खत्म होने से 10 मिनट पहले- सिंगल बेल
  • निर्धारित समय पूरा होते ही- परीक्षा समाप्ति की लंबी घंटी

लंबी घंटी परीक्षा की शुरुआत और अंत का संकेत देगी, जबकि सिंगल बेल समय बीतने की जानकारी देने के लिए होगी।

44
सीबीएसई बोर्ड छात्रों को क्या करना चाहिए?
Image Credit : Getty

सीबीएसई बोर्ड छात्रों को क्या करना चाहिए?

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपने केंद्र का दौरा जरूर कर लें, ताकि रास्ते और दूरी का अंदाजा हो सके। ट्रैफिक, मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए घर से समय पर निकलें। स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों और अभिभावकों की पूरी मदद करें, ताकि किसी को भी आखिरी समय में परेशानी न हो।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
परीक्षा समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें
Recommended image2
CBSE Exam 2026: जिंदगी बदलने वाले इंस्पायरिंग कोट्स, आसमान पर पहुंच जाएगा स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस
Recommended image3
JEE Main 2026 Result जल्द, फाइनल आंसर की से 9 सवाल हटाए गए, जानें अब कितने मिलेंगे नंबर?
Recommended image4
Success Story: किस्मत को हराकर निरंजन जाधव ने ट्रैक पर लिख डाली जीत की कहानी
Recommended image5
कौन हैं SP उपासना यादव? 2017 बैच की IPS अफसर जिनसे भिड़े मंत्री अनिल विज
Related Stories
Recommended image1
CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved