BPSC 72nd CCE Prelims New Date: 72वीं BPSC PT को लेकर बड़ा अपडेट है। 25 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। ऐसे में कैंडिडेट जान लें कि 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की नई तारीख को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट है।

BPSC 72nd CCE: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) को स्थगित कर दिया है। यानी अब अभ्यर्थियों को तय तारीख पर परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा। नई परीक्षा तिथि को लेकर आयोग की ओर से क्या अपडेट दी गई है, जानिए पूरी डिटेल।

25 अक्टूबर को नहीं होगी BPSC 72वीं PT

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 72nd CCE Preliminary Competitive Examination को स्थगित करने से जुड़ा नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया या दूसरे अनौपचारिक स्रोतों से सामने आ रही संभावित तारीखों पर भरोसा करने के बजाय अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही अंतिम मानना चाहिए।

ये भी पढ़ें- होम गार्ड की नौकरी के लिए साड़ी में नंगे पैर दौड़ी झारखंड की कविता, 6 मिनट में पूरी की 1600 मीटर रेस, वीडियो वायरल

पहले भी टल चुकी है यह परीक्षा

72वीं BPSC परीक्षा को लेकर इससे पहले भी शेड्यूल में बदलाव हुआ था। आयोग के पुराने परीक्षा कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 जुलाई 2026 दी गई थी। बाद में इसे बदलकर 25 अक्टूबर 2026 किया गया था। अब अक्टूबर की तारीख भी टल गई है। आयोग के मौजूदा परीक्षा कैलेंडर में भी 72वीं CCE के लिए 25 अक्टूबर की तारीख दर्ज थी, लेकिन इसे स्थगित किए जाने का अलग आधिकारिक नोटिस अब वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? PM ने खुद सुनाया स्कूल का वो किस्सा, जो आज भी है साथ

अभ्यर्थी अभी क्या करें?

नई डेट आने तक तैयारी रोकना सही नहीं होगा। बल्कि इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल BPSC PT के रिवीजन, बिहार से जुड़े करेंट अफेयर्स, सामान्य अध्ययन और मॉक टेस्ट को मजबूत करने में किया जा सकता है। परीक्षा की नई तारीख आने के बाद रिवीजन के लिए समय कम मिल सकता है, इसलिए अभी से तैयारी को परीक्षा मोड में रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। एक और जरूरी बात यह है कि BPSC खुद अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों के लिए अपने एग्जाम कैलेंडर और हालिया नोटिस देखते रहने की सलाह देता है। 72वीं BPSC से जुड़े अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए।