Hindi

CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें

Hindi

बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, सही रणनीति भी उतनी ही जरूरी है।

Image credits: Getty
Hindi

अक्सर छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अंक गंवा देते बोर्ड स्टूडेंट्स

हर साल कई छात्र अच्छी तैयारी के बावजूद छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अंक गंवा देते हैं। खास बात ये है कि ये गलतियां आसानी से टाली जा सकती हैं। 

Image credits: Getty
Hindi

अन 10 आम गलतियों से जरूर बचें बोर्ड स्टूडेंट्स

अगर आप भी इस बार 10वीं या 12वीं बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं, तो इन 10 आम गलतियों से जरूर बचें।

Image credits: Getty
Hindi

NCERT छोड़कर कई गाइड्स पढ़ना

सबसे बड़ी गलती है एक साथ कई किताबों पर भरोसा करना। इससे दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है। CBSE में ज्यादातर सवाल NCERT से ही आते हैं, इसलिए पहले उसी को मजबूत करें।

Image credits: Getty
Hindi

रात-रात भर जागकर पढ़ाई

कुछ स्टूडेंट्स सोचते हैं कि नींद कम करके ज्यादा पढ़ लेंगे, लेकिन कम नींद से दिमाग थक जाता है। एग्जाम वाले दिन याद की हुई चीजें भी भूल सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

रिवीजन को हल्के में लेना

नए टॉपिक शुरू करने के चक्कर में पुराने चैप्टर दोहराना छोड़ देना नुकसानदायक है। आखिरी समय में रिवीजन ही सबसे बड़ा हथियार होता है।

Image credits: Getty
Hindi

दोस्तों से तुलना करना

“उसने इतना पढ़ लिया, मैंने नहीं” ऐसी सोच स्ट्रेस बढ़ाती है। हर छात्र की तैयारी का तरीका अलग होता है। अपना फोकस खुद पर रखें।

Image credits: Getty
Hindi

एग्जाम हॉल में टाइम मैनेजमेंट खराब होना

एक ही सवाल पर ज्यादा समय लगाने से बाकी सवाल छूट जाते हैं। पहले आसान सवाल करें, फिर कठिन पर जाएं।

Image credits: Getty
Hindi

सवाल ठीक से न पढ़ना

कई बार “Explain”, “Define” या “Write in 50 words” जैसे शब्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इससे पूरा जवाब लिखने के बाद भी नंबर कट सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बहुत लंबा और उलझा हुआ जवाब

लंबे पैराग्राफ की जगह पॉइंट्स में लिखें। हेडिंग, सबहेडिंग और जरूरी डायग्राम का इस्तेमाल करें। इससे कॉपी साफ और समझने में आसान लगती है।

Image credits: Getty
Hindi

खराब हैंडराइटिंग

अगर लिखावट साफ नहीं है तो एग्जामिनर को पढ़ने में दिक्कत होती है। साफ-सुथरी कॉपी अच्छे इम्प्रेशन के साथ अच्छे नंबर भी दिलाती है।

Image credits: Getty
Hindi

कॉपी चेक न करना

अंत में 10-15 मिनट जरूर बचाएं। अधूरे जवाब, गलत कैलकुलेशन या छूटे हुए सवाल इसी समय पकड़े जाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

घबराहट में दिमाग खाली होना

पैनिक करने से आसान सवाल भी मुश्किल लगने लगते हैं। रेगुलर सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट देने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

Image credits: Getty

बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके

Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास

कौन हैं रेवती सुले और सारंग लखानी? कितनी की पढ़ाई और क्या करते हैं काम

‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए