बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके
Career Feb 14 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
बोर्ड एग्जाम पेपर जल्दी कैसे पूरा करें?
बोर्ड परीक्षा में ज्यादातर छात्र यही सोचते रह जाते हैं कि समय कम पड़ गया। कई बार अच्छे से तैयारी होने के बावजूद पेपर पूरा नहीं हो पाता और आखिरी के सवाल छूट जाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पेपर कंप्लीट करने के स्मार्ट तरीके जो टॉपर छात्र अपनाते हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही रणनीति अपनाकर आप अपना बोर्ड एग्जाम पेपर 10 मिनट पहले खत्म कर सकते हैं? जानिए पेपर लिखने के स्मार्ट तरीके जो टॉप करने वाले छात्र अपनाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पहले 5 मिनट सिर्फ प्रश्नपत्र पढ़ने में लगाएं
पेपर मिलते ही लिखना शुरू न करें। पूरे प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें और आसान, मध्यम और कठिन सवालों को मन ही मन अलग कर लें। इससे आपका प्लान साफ हो जाएगा और समय बर्बाद नहीं होगा।
Image credits: Getty
Hindi
टाइम मैनेजमेंट की पहले से रणनीति बनाएं
हर सेक्शन के लिए तय समय रखें। जैसे 3 घंटे के पेपर में आखिरी 10 मिनट सिर्फ रिव्यू के लिए बचाने का लक्ष्य बनाएं। घड़ी पर नजर रखें लेकिन हर मिनट पर नहीं।
Image credits: Getty
Hindi
पहले आसान सवाल हल करें
जो प्रश्न आपको पूरी तरह आते हैं, उन्हें पहले हल करें। इससे स्पीड भी बढ़ती है और आत्मविश्वास भी। कठिन सवालों में ज्यादा समय फंसाने से बचें।
Image credits: Getty
Hindi
उत्तर सीधे और पॉइंट्स में लिखें
लंबा-चौड़ा लिखने की बजाय सटीक और स्पष्ट उत्तर दें। जहां संभव हो, बिंदुओं में लिखें। इससे समय बचेगा और परीक्षक पर अच्छा प्रभाव भी पड़ेगा।
Image credits: Getty
Hindi
रफ वर्क और आंसर शीट को व्यवस्थित रखें
गणित या साइंस के पेपर में रफ वर्क साफ-सुथरा और सीमित रखें। बार-बार काटने-छांटने से समय बर्बाद होता है।
Image credits: Getty
Hindi
आखिरी 10 मिनट सिर्फ चेकिंग के लिए रखें
अगर आप समय से पहले पेपर खत्म कर लेते हैं तो अंतिम 10 मिनट में रोल नंबर, प्रश्न संख्या और अधूरे जवाब जरूर जांच लें। छोटी गलतियां अच्छे नंबर कम कर सकती हैं।