Hindi

बिहार के लड़के की JEE Success Story, जिसने 12 साल में IIT क्लियर किया

Hindi

12 साल की उम्र में JEE क्लियर करने वाला बिहारी बच्चा

जब ज्यादातर बच्चे 5वीं–7वीं में पढ़ाई से जूझते हैं, तब बिहार के छोटे गांव का सत्यम कुमार JEE पास कर देश का सबसे कम उम्र का IITian बन चुका था।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

12 साल में JEE पास, फिर भी खुश नहीं थे सत्यम

सिर्फ 12 साल की उम्र में सत्यम कुमार ने JEE पास कर AIR 8137 हासिल की। यह बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन उनका सपना और बड़ा था, टॉप 100-200 रैंक का।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

13 साल की उम्र में AIR 670, सपना हुआ पूरा

लक्ष्य पर टिके रहते हुए सत्यम ने 13 साल की उम्र में दोबारा JEE दिया। इस बार AIR 670 हासिल कर चौंका दिया। यहीं से तय हो गया कि यह बच्चा सिर्फ टैलेंटेड नहीं, बल्कि बेहद फोकस्ड भी है।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

बिहार के छोटे से गांव से IIT Kanpur तक का सफर

20 जुलाई 1999 को भोजपुर के बखोरापुर गांव में जन्मे सत्यम बचपन से तेज थे। फैमिली फ्रेंड की सलाह पर कोटा गए, JEE की तैयारी की और इतिहास रच दिया।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

12 साल की उम्र में JEE क्लियर कर तोड़ा रिकॉर्ड

2012 में सत्यम ने पहली कोशिश में JEE पास कर 360 में से 292 अंक पाए और सबसे कम उम्र के IITian बने। इससे पहले रिकॉर्ड 14 साल के साहक कौशिक के नाम था।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

IIT Kanpur से PhD और Apple तक का सफर

सत्यम ने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल में ड्यूल डिग्री की। 24 की उम्र में अमेरिका जाकर UT Austin से PhD पूरी की और सितंबर 2024 में Apple इंटर्न बने।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/
Hindi

आज ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर कर रहे हैं रिसर्च

आज सत्यम ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। वह UT Austin में ग्रेजुएट रिसर्च असिस्टेंट हैं और अपनी रिसर्च से दुनिया को नई दिशा देने में जुटे हैं।

Image credits: facebook.com/SatyamKumarIitian/

बोर्ड परीक्षा का डर कैसे दूर करें? खुद पर भरोसा बढ़ाने के 5 आसान उपाय

अवीवा से सगाई के बाद सुर्खियों में रेहान वाड्रा, जानिए क्या करते हैं?

कहां से और कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा

Anil Agarwal Vedanta: अनिल अग्रवाल कैसे बने भारत की सबसे बड़ी चांदी कंपनी के मालिक, जानिए