Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास
Career Feb 14 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
बोर्ड एग्जाम को लेकर हो रही घबराहट?
क्या आप भी उनमें से हैं, जिन्हें बोर्ड एग्जाम का नाम सुनते ही घबराहट होने लगती है? यह आम है, लेकिन सही तैयारी और सोच के साथ आप एग्जाम हॉल में भी पूरा आत्मविश्वास बनाए रख सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
बोर्ड एग्जाम हॉल में कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 5 आसान टिप्स
यहां हैं Board Exam Hall की घबराहट दूर कर Confidence बढ़ाने के 5 असरदार टिप्स। जिन्हें फॉलो कर छात्र अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं और परीक्षा में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
एग्जाम से पहले हल्की रिविजन जरूर करें
एग्जाम हॉल में जाने से पहले पूरी किताब पलटने की बजाय सिर्फ शॉर्ट नोट्स, फॉर्मूला या महत्वपूर्ण पॉइंट्स दोहरा लें। इससे दिमाग फ्रेश रहेगा और आपको लगेगा कि आपने तैयारी अच्छी की है।
Image credits: Getty
Hindi
गहरी सांस लेने की टेक्निक अपनाएं
अगर पेपर हाथ में आते ही घबराहट हो, तो 1-2 मिनट के लिए गहरी सांस लें। नाक से सांस अंदर लें और धीरे-धीरे मुंह से बाहर छोड़ें। इससे दिमाग शांत होगा और फोकस बढ़ेगा।
Image credits: Getty
Hindi
पहले आसान सवाल हल करें
पूरे प्रश्नपत्र को एक बार ध्यान से पढ़ लें। जो सवाल आसान लगें, उन्हें पहले हल करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पेपर का डर अपने आप कम हो जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
समय का सही मैनेजमेंट रखें
हर सेक्शन के लिए पहले से समय तय कर लें। घड़ी पर नजर रखें लेकिन हर मिनट पर नहीं। समय का सही इस्तेमाल आपको घबराने से बचाएगा और आप आराम से पेपर पूरा कर पाएंगे।
Image credits: Getty
Hindi
पॉजिटिव सेल्फ-टॉक करें
खुद से कहें “मैंने अच्छी तैयारी की है, मैं यह पेपर कर सकता हूं।” पॉजिटिव सोच आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देती है। दूसरों को देखकर घबराने की बजाय खुद पर भरोसा रखें।