Hindi

कौन हैं रेवती सुले और सारंग लखानी? कितनी की पढ़ाई और क्या करते हैं काम

Hindi

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी की चर्चा

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले सारंग लखानी से तय हुई है। इसके साथ ही रेवती सुले और सारंग लखानी सुर्खियों में आ गए हैं।

Image credits: Instagram/Revati Sule
Hindi

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखनी का एजुकेशन-करियर

अब लोग जानना चाहते हैं कि सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और दामाद सारंग लखनी कौन हैं और क्या करते हैं, जानिए दोनों की पढ़ाई और करियर डिटेल।

Image credits: Instagram/Revati Sule
Hindi

कौन हैं रेवती सुले?

रेवती सुले, सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की बेटी हैं। वे शरद पवार की नातिन हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से वे एक राजनीतिक परिवार से हैं। हालांकि, रेवती अब तक सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

Image credits: Instagram/Revati Sule
Hindi

कितनी पढ़ी लिखी है रेवती सुले

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से हायर एजुकेशन पूरी की।

Image credits: Instagram/Revati Sule
Hindi

क्या करती हैं सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले

रेवती सुले राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे लो-प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं। हालांकि, हाल ही में बारामती लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी मां के चुनाव प्रचार में सहयोग किया था। 

Image credits: Instagram/Revati Sule
Hindi

कौन हैं सारंग लखानी?

सारंग लखानी नागपुर के जाने-माने उद्योगपति अरुण लखानी के बेटे हैं। लखानी परिवार महाराष्ट्र के बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत पहचान रखता है।

Image credits: x.com/scribe_it/status
Hindi

कितने पढ़े-लिखे हैं सारंग लखानी

सारंग लखानी ने कोलंबिया बिजनेस स्कूल (अमेरिका) से MBA किया है। कोलंबिया बिजनेस स्कूल दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूलों में शामिल है।

Image credits: x.com/scribe_it/status
Hindi

सारंग लखानी क्या करते हैं?

सारंग लखानी नागपुर स्थित विष्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह कंपनी पानी संरक्षण, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में काम करती है।

Image credits: x.com/scribe_it/status

‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए

बिहार के लड़के की JEE Success Story, जिसने 12 साल में IIT क्लियर किया

बोर्ड परीक्षा का डर कैसे दूर करें? खुद पर भरोसा बढ़ाने के 5 आसान उपाय

अवीवा से सगाई के बाद सुर्खियों में रेहान वाड्रा, जानिए क्या करते हैं?