
BRICS 2026: दुनिया की बदलती वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के बीच ब्रिक्स एक बार फिर सुर्खियों में है। भारत इस साल BRICS 2026 की अध्यक्षता कर रहा है और 18वां BRICS Summit 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन की थीम है- “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability”, यानी सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण। यह सम्मेलन इसलिए भी अहम है क्योंकि BRICS अब अपने शुरुआती पांच देशों तक सीमित नहीं रहा। विस्तार के बाद इसमें 11 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं और समूह का एजेंडा अर्थव्यवस्था से लेकर तकनीक, व्यापार, वित्त और वैश्विक शासन तक पहुंच चुका है। जानिए BRICS क्या है, इसका फुल फॉर्म, थीम समेत जरूरी बातें, जो आपको जाननी चाहिए।
ब्रिक्स दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक प्रमुख सहयोगी मंच है। इसका नाम शुरुआत में BRIC था। इसमें B यानी Brazil, R यानी Russia, I यानी India और C यानी China शामिल थे। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसमें S जुड़ा और इसका नाम BRICS हो गया। पहला BRIC शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ था। समय के साथ संगठन का दायरा बढ़ता गया और आज यह ग्लोबल साउथ की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत करने वाले प्रमुख समूहों में गिना जाता है।
वर्तमान में BRICS के 11 सदस्य देश हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और सऊदी अरब। इंडोनेशिया के शामिल होने के साथ समूह का विस्तार और मजबूत हुआ। आधिकारिक ब्रिक्स दस्तावेज के अनुसार 2024 में इंडोनेशिया को सदस्य बनने का निमंत्रण दिया गया था और उसने 2025 में पूर्ण सदस्य के रूप में प्रवेश किया।
ये भी पढ़ें- Brics Summit 2026: दिल्ली के जिस होटल में रुके व्लादिमीर पुतिन जानें उसका एक रात का किराया
2026 में भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में अध्यक्षता कर चुका है। इस बार भारत का जोर केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि लचीलापन, नवाचार, सहयोग, सतत विकास और संस्थागत प्रभावशीलता जैसे मुद्दों पर है। सरकारी जानकारी के मुताबिक वर्तमान 11 ब्रिक्स देश मिलकर दुनिया की करीब 49.5% आबादी, लगभग 40% वैश्विक GDP और 26% वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही वजह है कि ब्रिक्स समिट 2026 को वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
BRICS की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में New Development Bank (NDB) भी शामिल है। इसकी स्थापना BRICS के पांच संस्थापक देशों ने बुनियादी ढांचे और सतत विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए वित्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। बैंक का मुख्यालय शंघाई, चीन में है।
ये भी पढ़ें- Exclusive: क्या है तिरुक्कुरल जिसे पीएम मोदी ने पुतिन को किया भेंट, 1330 दोहे वाले 'तमिल महाकाव्य' की पूरी कहानी
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है। इसलिए यह सम्मेलन केवल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, विकास, तकनीक और ग्लोबल साउथ की भूमिका को लेकर आगे की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच भी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।