BRICS Summit 2026 के लिए पुतिन दिल्ली पहुंचे और ITC Maurya के प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरे हैं। जानें 4600 वर्गफीट के इस आलीशान सुइट का किराया।

Vladimir Putin Hotel Delhi: ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में अगले दो दिनों तक वीआईपी मूवमेंट रहेगी। 12 और 13 सितंबर को होने वाली BRICS Summit के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार देर रात ही दिल्ली पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन दिल्ली के मशहूर और आलीशान ITC Maurya Hotel में ठहरे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इस होटल में एक रात रुकने का किराया कितना है?

ITC Maurya का 'चाणक्य' सुइट कितना आलीशान है?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ITC Maurya के ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट 'चाणक्य' में ठहरे हैं।
  • यह सुइट करीब 4,600 वर्गफीट में फैला हुआ है। इस आलीशान सुइट में कई खास सुविधाएं मौजूद हैं।
  • इसमें मास्टर बेडरूम, पर्सनल जिम, स्पा, सौना बाथ के साथ 12 लोगों के बैठने की क्षमता वाला डाइनिंग रूम भी शामिल है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपये रोजाना है।

ITC Maurya में एक रात का सामान्य किराया कितना है?

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे पहले भी ITC Maurya में ठहर चुके हैं। होटल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसके अलग-अलग कमरों का किराया अलग है।
  • Executive Club Exclusive कमरे का एक रात का किराया करीब 35,000 से 45,000 रुपये प्लस टैक्स है।
  • वहीं, Run Of The House कमरे के लिए करीब 24,000 रुपये प्रति रात चुकाने पड़ते हैं।
  • इसके अलावा ITC One कमरे का एक रात का किराया करीब 27,000 रुपये है। हालांकि, ये सामान्य कमरों की उपलब्ध दरें हैं जो समय के साथ बदलती रहती हैं।
  • राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट 'चाणक्य' का किराया इससे काफी अधिक है।

पुतिन के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के लिए भी खास इंतजाम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था भी ITC Maurya की ऊपरी मंजिलों में की गई है। ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए होटल में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

होटल के कमरे का किराया हमेशा फिक्स नहीं रहता

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी लग्जरी होटल के कमरे का किराया हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कमरे की कीमत तारीख, मांग, उपलब्धता और किसी खास मौके के हिसाब से बदलती रहती है। BRICS Summit जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान दिल्ली के लग्जरी होटलों में कमरों की मांग बढ़ने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में किराया अलग हो सकता है। इसलिए किसी होटल की वेबसाइट पर दिखाई गई दर को हर तारीख के लिए फिक्स किराया नहीं माना जा सकता।