यह लेख BRICS नेताओं की निजी आदतों पर केंद्रित है। मोदी योग, पुतिन तैराकी और शी जिनपिंग किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। अधिकांश नेता फिटनेस, खेल और पढ़ने जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं।
नई दिल्लीः BRICS दुनिया के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक है। 2026 में इसके 11 पूर्ण सदस्य हैं और भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है। इसमें Xi Jinping, Vladimir Putin, Narendra Modi समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इन नेताओं की पॉलिटिक्स, डिसीजन्स और पॉलिसीज पर तो अक्सर बात होती है, लेकिन उनकी आदतें और शौक भी काफी मजेदार हैं। किसी नेता को किताबें पढ़ना पसंद है, कोई रोज तैराकी करता है, कोई घुड़सवारी और कोई योग को अपने रूटीन का पार्ट बनाता है। आइए जानते हैं BRICS के दिग्गजों की आदतों के बारे में..
1. चीन के Xi Jinping की 5 आदत
किताबें पढ़ना - Xi Jinping को सबसे ज्यादा पढ़ना पसंद है और पढ़ना उनके लिए जीवन का हिस्सा है। उनके पढ़ने में इतिहास, साहित्य और दूसरे देशों की किताबें शामिल रही हैं।
तैराकी - Xi को स्वीमिंग पसंद है। उन्होंने स्वीमिंग को अपने पसंदीदा स्पोर्ट में गिना है।
पहाड़ों पर जाना - Mountain climbing भी Xi की पसंदीदा activities में शामिल है। यह उनके पुराने हॉबीज में गिना जाता है।
फुटबॉल में दिलचस्पी - युवा उम्र से ही Xi की फुटबॉल में इंट्रेस्ट रही है। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर फुटबॉल को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है।
परिवार के साथ समय - Xi ने बताया ने बताया था - बहुत बिजी होने के बावजूद जब समय मिलता है तो वह फेमली के साथ समय बिताते हैं।
2. रूस के Vladimir Putin की 5 आदत
रोज exercise - Putin अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियरस रहते हैं। वह रोज कुछ समय खेल और एक्सरसाइज के लिए निकालते हैं।
Swimming - स्वीमिंग पुतिन की सबसे फेमस फिटनेस हैबिट में से एक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में करीब 1000 मीटर स्वीमिंग करने की बात बताई थी।
Gym और weight training - Putin स्वीमिंग के साथ gym में भी एक्सरसाइज करते हैं। उनके रूटीन में weight training का भी जिक्र मिलता है।
Skiing और ice hockey - Putin को skiing और ice hockey में भी इंट्रेस्ट है। वह इन स्पोर्ट में हिस्सा लेते रहे हैं।
इतिहास की किताबें - उनकी पसंद में history books हैं। रूस के पुराने शासकों और हिस्ट्री से जुड़ी किताबों में उनका इंट्रेस्ट है।
भारत के Narendra Modi की 5 आदत
योग - Yoga प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की lifestyle habits में से एक है। उन्होंने खुद अपने एक्सरसाइज रूटीन में योग को शामिल किया है।
सुबह की walk - Modi रेगुलर walking को fitness routine का पार्ट बताते रहे हैं। 2018 में उन्होंने पंचतत्व से प्रेरित walking track का वीडियो भी शेयर किया था।
प्राणायाम और breathing exercises - उनके रूटीन में breathing exercises और प्राणायाम भी शामिल हैं। मोदी ने इन्हें अपनी morning fitness practice का पार्ट बताया है।
ध्यान - योग के साथ मेडीटेशन भी मोदी के रूटीन का पार्ट है। मेंटल फोकस और शांत रहने के लिए वो इसे करते हैं।
सादा खाना - मोदी अपनी डाइट में सामान्य और हल्का खाना लेते हैं। गुजराती और साउथ इंडियन फूड के साथ शाकाहारी भोजन उनकी पसंद है।
ये भी पढ़ें - BRICS नेताओं की शाही सवारी: Xi Jinping की Hongqi से Putin की Aurus तक, जानें किस नेता की कार कितनी खास
4. ब्राजील के Luiz Inácio Lula da Silv के बारे में...
सुबह जल्दी उठना - 2026 में दिए एक इंटरव्यू में Lula ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे उठते हैं।
रोज 6 किमी टहलना - वो हर दिन करीब 6 किलोमीटर की walk करते हैं।
Gymnastics - Lula करीब एक घंटे gymnastics करते हैं।
Muscle building - उनके रूटीन में करीब एक घंटे muscle-building exercise भी शामिल है।
फिट रहने पर जोर - Lula अपने फिटनेस रूटीन को उम्र बढ़ने के बावजूद एक्टिव रहने से जोड़ते हैं। यानी उनके लिए एक्सरसाइज सिर्फ दिखावे की चीज नहीं, बल्कि डेली रूटीन का पार्ट है।
5. दक्षिण अफ्रीका के Cyril Ramaphosa के बारे में...
Cycling - Ramaphosa को साइकिलिंग पसंद है और वह इसे अपने परिवार के साथ भी करते रहे हैं।
Swimming - स्वीमिंग भी उनकी पसंदीदा स्पोर्ट में शामिल है।
किताबें पढ़ना - उनकी पसंद में बायोग्राफीज और self-development से जुड़ी किताबें शामिल हैं।
Road trips - परिवार के साथ रोड ट्रिप करना उनकी हॉबी है।
Music - उन्हें African music के साथ jazz और क्लासिकल म्यूजिक पसंद है।
6. इंडोनेशिया के Prabowo Subianto के बारे में...
सुबह Swimming - Prabowo की सबसे ज्यादा documented habits में स्वीमिंग शामिल है।
Fitness - स्वीमिंग के अलावा वह फिटनेस ट्रेनिंग भी करते रहे हैं।
घुड़सवारी - घुड़सवारी उनका पुराना शौक है। उनके पास घोड़े भी हैं और वह गेस्ट के साथ राइडिंग करते हैं।
जानवरों से लगाव - Prabowo को एनीमल्स पसंद हैं। उनके cat Bobby Kertanegara की काफी चर्चा होती रही है और उनके पास कई बिल्लियां भी हैं।
7. UAE के Sheikh Mohamed bin Zayed के बारे में...
Falconry - उन्हें falconry यानी बाज पालने का शौक है।
Poetry - Nabati poetry में उनका इंट्रेस्ट है।
Sports में इंट्रेस्ट - वह UAE के अलग-अलग स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों में भी दिलचस्पी रखते हैं और खिलाड़ियों से मिलते रहे हैं।
युवाओं और नागरिकों से संवाद - वह नागरिकों और रहवासियों से रेगुलर बातचीत को महत्व देते हैं, ताकि उनकी जरूरतों को समझ सकें।
ये भी पढ़ें - BRICS Summit: विमान से बाहर आते ही पुतिन का दिखा खास अंदाज, 7 PHOTO में देखिए पूरा Welcome
8. Saudi Arabia के Mohammed bin Salman के बारे में...
Reading में इंट्रेस्ट - युवा MBS को पढ़ने के लिए मोटीवेट किए जाने का जिक्र उनकी बायोग्राफी में है।
इतिहास और राजनीति में इंट्रेस्ट - Saudi history, politics और governance से जुड़ी सब्जेक्ट में उनका इंट्रेस्ट है।
Technology में दिलचस्पी - वो technology, AI और digital transformation में काफी रुचि लेते हैं।
Long-term planning - Saudi Vision 2030 के जरिए लंबी अवधि की planning पर जोर उनकी working style की बड़ी पहचान है।
Sports और entertainment को बढ़ावा - Saudi Arabia में sports, entertainment और बड़े international events को बढ़ाने में काफी रुचि लेते हैं।
9. मिस्र के Abdel Fattah el-Sisi के बारे में...
हर दिन ऑफिसियल मिटिंग्स - वो दिनभर बड़े पैमाने पर मिटिंग्स और policy discussions करते रहते हैं।
Military Background - उनका लंबे समय का military career उनकी working style में दिखता है।
Infrastructure पर फोकस - Egypt में roads, cities, energy और बड़े infrastructure projects पर वो पर्सनल वर्क करते हैं।
पब्लिक इवेंट में अनुशासन - उनकी public appearances आमतौर पर tightly scheduled और formal होती हैं।
10. Ethiopia के Abiy Ahmed के बारे में कुछ बातें...
Fitness में इंट्रेस्ट - वह Physical Fitness और स्पोर्ट्स से जुड़े पब्लिक इंवेंट में जाना पसंद करते हैं।
किताबों में इंट्रेस्ट - उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है।
युवाओं से जुड़ाव - युवा आबादी और entrepreneurship को लेकर उनका ज्यादा फोकस रहता है।
खेल को बढ़ावा - Ethiopia में Athletics की मजबूत परंपरा को देखते हुए Sports उनके सार्वजनिक एजेंडा का पार्ट है।
11. Iran के Masoud Pezeshkian के बारे में कुछ बातें...
मेडिकल बैकग्राउंड - वह Trained Physician हैं और उनका करियर Medicine से शुरू हुआ।
हेल्थ में इंट्रेस्ट - उनके प्रोफेशनल बैकग्राउंड की वजह से हेल्थ और पब्लिक हेल्थकेयर उनके पसंदीदी डिपार्टमेंट हैं।
सादगी वाली लाइफ स्टाइल - लोगों के बीच उनकी इमेज सिंपल इंसान के तौर पर गिनी जाती है।
रोजमर्रा की समस्याओं पर फोकस - Economy, livelihood और Ordinary Citizens की समस्याओं पर वो हर दिन वर्क करते हैं।
--खबर समाप्त--


