BSE Odisha 10th Result 2022 : इस दिन जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी हर जानकारी

Published : Jul 04, 2022, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 03:27 PM IST
BSE Odisha 10th Result 2022 : इस दिन जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी हर जानकारी

सार

10वीं की परीक्षा इस साल 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित हुई थी। 3,540 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी। 5 लाख 85  हजार 730 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। छात्रों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

करियर डेस्क :  ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (BSE Odisha 10th Result 2022) 6 जुलाई को जारी होगा। राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास विधानसभा के पटल पर मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम का ऐलान कर सकते हैं। रविवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि स्टूडेंट्स रिजल्ट आने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

करीब 6 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 5 लाख 85  हजार 730 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित परीक्षा 3,540 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। रिजल्ट पहले जून में जारी होने की संभावना थी लेकिन किसी कारण से नहीं जारी की जा सकी। अब उम्मीद है कि बोर्ड जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा कर सकता है। पिछले साल, बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 प्रतिशत था।

ऐसे चेक करें BSE Odisha 10th Result 2022

  • ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं
  • 10वीं का रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इस डाउनलोड करें या इसका प्रिंट ले लें

SMS से पा सकेंगे BSE Odisha Result 2022
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी तरह की इंटरनेट की समस्या आती है या साइट क्रैश हो जाती है तो आप ऑफलाइन भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको SMS करना पड़ेगा। सबसे पहले आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं। न्यू मैसेज ओपन करें। 'OR10 <रोल नंबर>' टाइप करें और 5676750 पर सेंड कर दें। थोड़े ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें
CBSE 10th Result 2022: जानें कहां-कहां देख सकते हैं सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट इस तरह करें चेक

CBSE 10th Result 2022 Live Update: आज किसी भी वक्त आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें हर डिटेल्स


 

PREV

Recommended Stories

SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?
CBSE 10th Board Exam 2026: सेक्शन मिक्स किया तो मार्क्स नहीं, बोर्ड ने बताए 5 बड़े नियम