BSE Odisha 10th Result 2022 : ओडिशा बोर्ड 10वीं में 90.55% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Published : Jul 06, 2022, 07:32 AM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 05:37 PM IST
BSE Odisha 10th Result 2022 : ओडिशा बोर्ड 10वीं में 90.55% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने मारी बाजी

सार

इस साल मैट्रिक की परीक्षा अप्रैल-मई महीने में हुई थी। 3,540 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 5 लाख 85  हजार 730 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। इसमें से 5 लाख 17 हजार 847 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर लिया है। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 8,699 है।

करियर डेस्क : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी (BSE Odisha 10th Result 2022) कर दिया गया है। इस साल मैट्रिक में कुल 90.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा देने वाली 92.37 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा orissaresults.nic.in पर भी रिज्लट देखा जा सकता है।

BSE Odisha 10th Result 2022
इस साल ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 5 लाख 85  हजार 730 स्टूडेंट्स शामिल हुए। 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित परीक्षा 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले परिणाम जून महीने में ही जारी होने की संभावना थी लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी की वजह से यह जारी नहीं की जा सकी। कुल 5 लाख 17 हजार 847 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, जबकि 8,699 सफल नहीं हो पाए हैं।

1070 स्कूलों में 100 प्रतिशत रिजल्ट
इस बार ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 1070 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया है। वहीं ग्रेड की बात करें तो 8,119 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल की है। जबकि 54,889 छात्रों को A2 ग्रेड मिला है। वहीं, 8,699 छात्र फेल हो गए हैं। ये स्टूडेंट्स 33 प्रतिशत से कम अंक ही हासिल कर सके हैं।

How to Check BSE Odisha 10th Result 2022

  • ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं
  • 10वीं का रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इस डाउनलोड करें या इसका प्रिंट ले लें

बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें Odisha 10th Result 2022
रिजल्ट आने के बाद अगर किसी तरह की इंटरनेट की समस्या आती है या साइट क्रैश हो जाती है तो आप ऑफलाइन भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।   इसके लिए आपको SMS करना पड़ेगा। सबसे पहले आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं। न्यू मैसेज ओपन करें। 'OR10 <रोल नंबर>' टाइप करें और 5676750 पर सेंड कर दें। थोड़े ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें
CBSE 10th Result 2022: जानें कहां-कहां देख सकते हैं सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट इस तरह करें चेक

CBSE 10th-12th Result 2022: समझिए कैसे बनेगा सीबीएसई बोर्ड का फाइनल रिजल्ट, कितना होगा दोनों टर्म का वेटेज

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए