
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्र बेसब्री से अपने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। जानना चाहते हैं कि आखिर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कब होगी और बोर्ड की ओर रिजल्ट जारी करने को लेकर ऑफिशियल अपडेट कब दी जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट तैयार हो चुका है। ऐसे में अब BSEB की ओर से कभी भी रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना दी जा सकती है। जानिए बिहार बोर्ड BSEB 10वीं रिजल्ट की घोषणा कब होगी? लेटेस्ट अपडेट क्या है और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक करें?
अभी तक Bihar School Examination Board ने रिजल्ट की तारीख और समय की कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे बता दें कि 27 तारीख को रामनवमी की छुट्टी होने के कारण रिजल्ट जारी किए जाने के संबंध में आधिकारिक घोषणा 28 मार्च को किए जाने की संभावना है। यानि रिजल्ट कि घोषणा अब एक-दो दिनों के अंदर ही कर दी जाएगी। अगर 28 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं होता है, तो 29 मार्च को रिजल्ट की घोषणा होने की संभावना है। पिछले सालों में भी बोर्ड अक्सर मार्च के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी करता रहा है।
रिजल्ट की घोषणा से पहले बिहार बोर्ड की एक खास प्रक्रिया होती है। जिसमें पहले सोशल मीडिया पर डेट और टाइम की घोषणा की जाती है। फिर पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के बाद वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाता है। यानी रिजल्ट अचानक नहीं आता, पहले नोटिस जरूर दिया जाता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख सकते हैं-
नीचे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने का वेबसाइट्स लिंक
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
रिजल्ट के साथ सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी जारी होंगे। जिसमें-
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आमतौर पर बोर्ड 1 महीने के अंदर रिजल्ट जारी कर देता है। अभी सबसे जरूरी है कि छात्र ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करें। संभावना है कि 28 या 29 मार्च में से किसी एक दिन रिजल्ट आ सकता है, लेकिन सही तारीख बोर्ड की घोषणा के बाद ही तय होगी। रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए रोल नंबर पहले से तैयार रखें और बार-बार रिफ्रेश करने से बचें। यदि वेबसाइट स्लो हो तो थोड़ा इंतजार करें, फिर चेक करें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।