
BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1.30 बजे बिहार इंटरमीडिएट (बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी किए। इस बार भी रिकॉर्ड कायम रखते हुए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पूरे देश में सबसे पहले जारी किए गए हैं। मुल्यांकन कार्य मात्र 25 दिनों में पूरा कर लिया गया। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए गए हैं। कुल पास प्रतिशत 85.19 प्रतिशत है। जिसमें छात्राएं आगे हैं। छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत है जबकि छात्रों का पास प्रतिशत है 84.09 प्रतिशत है। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉपर्स रहीं जबकि साइंस में छात्र टापर है। सभी स्ट्रीम को मिला कर कुल 26 टॉपर्स हैं जिसमें से 19 टॉपर्स लड़कियां हैं।इस साल करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे देखें-
BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Direct Link
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी के साथ पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी किए गए हैं। नीचे देखें रिजल्ट जारी करने का वीडियो-
रिजल्ट जारी होने के बाद ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
रिजल्ट के समय अक्सर वेबसाइट स्लो या बंद हो जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र इन वैकल्पिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-
First Division: 300 या उससे ज्यादा अंक
Second Division: 225 से 299 अंक
Third Division: 150 से 224 अंक
बिहार बोर्ड टॉप करने वाले छात्रों को इस बार भी आकर्षक इनाम मिलेगा-
पहला स्थान: ₹2 लाख
दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
तीसरा स्थान: ₹1 लाख
चौथे से दसवें स्थान तक: ₹30,000
ध्यान रखें कि वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूल के जरिए दिए जाएंगे।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।