
Eid 2026 School Holiday Date: रमजान का मुबारक महीना अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब हर किसी की नजरें ईद के चांद पर टिकी हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर ईद पर स्कूल की छुट्टी किस दिन मिलेगी। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं, तो यहां जानिए कि ईद 2026 की छुट्टी कब है?
दरअसल, Eid-ul-Fitr की तारीख हर साल चांद दिखने के आधार पर तय होती है, इसलिए इसकी डेट पहले से फिक्स नहीं होती। इस साल भारत में ईद 21 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जा रही है। चांद नजर आने के बाद ही इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि होती है। अब बात करें स्कूल छुट्टी की, तो ईद देशभर में एक गजेटेड हॉलिडे होती है। ऐसे में अधिकतर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी इस दिन बंद रहते हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (मुंबई), और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 21 मार्च को स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी इसी दिन छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, चूंकि इस बार ईद शनिवार को पड़ रही है, इसलिए कई प्राइवेट स्कूलों में पहले से वीकेंड की छुट्टी होने के कारण अलग से छुट्टी का असर कम दिखाई दे सकता है। फिर भी सरकारी संस्थानों में आधिकारिक अवकाश रहेगा।
अगर मार्च महीने की बात करें, तो ईद के अलावा भी छात्रों को कुछ और छुट्टियों का फायदा मिल सकता है। राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जबकि महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को पड़ रही है। इन दोनों मौकों पर भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहने की संभावना रहती है। कुल मिलाकर मार्च 2026 छात्रों के लिए छुट्टियों से भरा महीना साबित हो सकता है, जहां त्योहारों के साथ पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेने का मौका भी मिलेगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।