
Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date Update: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र जिस पल का इंतजार कर रहे हैं, उसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां 20 मार्च 2026 को मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, वहीं अब ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजों में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि Bihar School Examination Board (BSEB) रिजल्ट जारी करने से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटा है, जिसमें टॉपर्स वेरिफिकेशन भी शामिल है। टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद मार्क्स अपलोडिंग प्रक्रिया होगी, जिसके बाद ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे। जानिए बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब जारी होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब 22 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन करता है। इस दौरान छात्रों से विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और उनकी कॉपियों का मिलान किया जाता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है। इसी वजह से 12वीं (इंटर) टॉपर्स का वेरिफिकेशन वीडियो भी चर्चा में है, जो बताता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने में कोई जल्दबाजी नहीं करता। नीचे देखें वीडियो-
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख सकेंगे:
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारी होगी। ध्यान रखें कि यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
अगर किसी छात्र को अपने नंबर से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, एक या दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।