
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर, 20 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। हालांकि रिजल्ट जारी करने की टाइम को लेकर अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट अबतक जारी नहीं हुआ है, वहीं स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया था कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 20 मार्च को तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार रिजल्ट जारी करने में एक-दो दिन की देरी हो सकती है। रिजल्ट 20 से 23 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। बता दें कि यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो महीने पहले है। पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 28 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की थीं। इस साल करीब 10.68 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर डालना होगा। आगे पढ़ें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक करें, मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस क्या है और रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट डायरेक्ट लिंक।
छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स के माध्यम से अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 20 मार्च को! यहां Direct Link से चेक करें सबसे पहले
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अपने मार्क्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
राजस्थान बोर्ड की आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक या ग्रेड डी प्राप्त करना आवश्यक है। जो छात्र इससे कम नंबर लाते हैं, उन्हें अनुत्तीर्ण माना जाएगा और उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। आरबीएसई कक्षा 10 के कंपार्टमेंट एग्जाम से संबंधित डिटेल्स रिजल्ट जारी करने के बाद जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम आते हैं या वह पास नहीं हो पाता, तो उसे दूसरा मौका मिलेगा। RBSE अगस्त 2026 में कंपार्टमेंट (इम्प्रूवमेंट) एग्जाम कराएगा, जिससे छात्र अपना साल बरबाद होने से बचा सकते हैं।
RBSE 10वी रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले राजस्थान बोर्ड ने कॉपी जांच की बड़ी प्रक्रिया पूरी की है। पूरे राज्य में 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे और करीब 30 हजार से ज्यादा टीचर्स ने उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। इसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।
RBSE आने वाले समय में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। बोर्ड 2027 से साल में दो बार परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। यानी छात्र फरवरी और मई, दोनों सेशन में परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।