
Canva Job Cuts: AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अब सिर्फ काम करने का तरीका नहीं बदल रहा, बल्कि बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों का बिजनेस मॉडल और कर्मचारियों की जरूरत भी बदल रहा है। इसकी ताजा मिसाल डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म Canva है। कंपनी बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में है, जिसका असर उसके 22 फीसदी वर्कफोर्स यानी कम से कम 1,271 कर्मचारियों पर पड़ सकता है। कुछ लोगों की नौकरी जा सकती है, जबकि कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी या दूसरी लोकेशन पर भेजा जा सकता है। इस फैसले ने टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या AI के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले समय में कंपनियों में नौकरियों का स्वरूप तेजी से बदलने वाला है?
Canva की CEO मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में साफ किया कि अब कंपनी को छोटे-मोटे बदलावों से आगे बढ़ना होगा। उनके मुताबिक, नई टेक्नोलॉजी ने लोगों के डिजाइन बनाने, काम करने और डिजिटल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का तरीका बदल दिया है। कंपनी अब कम लेकिन ज्यादा सक्षम टीमों के साथ काम करना चाहती है। इसके पीछे AI टूल्स का बढ़ता प्रभाव भी एक बड़ी वजह है। Anthropic के Claude जैसे टूल्स ने कंटेंट तैयार करने और कई डिजिटल कामों को आसान बनाया है। ऐसे में सॉफ्टवेयर कंपनियां अपने कामकाज और कर्मचारियों की जरूरतों का नए सिरे से आकलन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Agniveer Scheme: अग्निवीरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 नहीं 6 साल होगी नौकरी! जानें क्या बदला
पुनर्गठन के तहत Canva अपनी ज्यादा प्रोडक्ट टीमों को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक साथ लाने की योजना बना रही है। कंपनी का फोकस टीमों के बीच बेहतर तालमेल और तेजी से फैसले लेने पर है। इसके अलावा, जनवरी से हाइब्रिड वर्किंग मॉडल में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन ऑफिस आने की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें- Railway Jobs: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सिर्फ डिग्री पास युवाओं के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर की बंपर भर्ती
Canva की वैल्यूएशन 2021 में करीब 40 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। बाद में टेक मार्केट में गिरावट के बीच 2022 में यह लगभग 26 अरब डॉलर रह गई। अब कंपनी के सामने AI के दौर में अपनी ग्रोथ बनाए रखने की चुनौती है। Canva के लिए असली परीक्षा यही होगी कि वह AI के मुताबिक अपना बिजनेस बदलते हुए कर्मचारियों और कारोबार के बीच संतुलन कैसे बनाती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।