School Holidays: नवंबर में 13 दिन स्कूल बंद! बैग पैक करने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Published : Nov 01, 2026, 06:00 AM IST
School Holidays

सार

School Holidays in November 2026: नवंबर में स्कूलों में बंपर छुट्टियां हैं। महाराष्ट्र में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जानें आपके यहां कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।

School Holidays List in November 2026: अक्टूबर में दशहरा और नवरात्रि की धूम के बाद अब नवंबर का महीना भी छुट्टियों की झड़ी लेकर आया है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और गुरुपर्व जैसे बड़े त्योहार लाइन से आ रहे हैं। बच्चों के चेहरे अभी से खिल गए हैं और पैरेंट्स भी राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इस महीने एक-दो दिन नहीं कुल 13 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इस महीने कब-कब स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी...

1 नवंबर: हरियाणा डे और कन्नड़ राज्योत्सव

महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। 1 नवंबर को हरियाणा और कर्नाटक का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वजह से इन दोनों राज्यों के स्कूलों में पहले ही दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा रविवार होने से देशभर में स्कूल बंद हैं।

2 से 14 नवंबर: महाराष्ट्र और राजस्थान में सबसे लंबी छुट्टी

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो बच्चों की सच में बल्ले-बल्ले है। यहां 2 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक यानी पूरे 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 15 को रविवार है, तो स्कूल सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे। वहीं राजस्थान के छात्रों को भी 4 से 15 नवंबर तक दिवाली का लंबा ब्रेक मिलने वाला है। हिमाचल प्रदेश में 6 से 10 नवंबर तक लगातार पांच दिन की छुट्टी रहेगी।

6 नवंबर: धनतेरस की रौनक

शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस के साथ ही दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, ये कोई कंफर्म छुट्टी नहीं है, लेकिन कई प्राइवेट स्कूल इस दिन हाफ डे या पूरी छुट्टी दे देते हैं।

8 नवंबर: दिवाली का बड़ा जश्न

रविवार, 8 नवंबर को पूरे देश में दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इस दिन पूरे भारत के हर छोटे-बड़े स्कूल में अवकाश रहेगा।

9 नवंबर: गोवर्धन पूजा

दिवाली के ठीक अगले दिन, यानी 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) है। इस दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। यूपी में तो दिवाली की छुट्टियां यहीं से लंबी खिंचनी शुरू हो जाती हैं।

11 नवंबर: भैया दूज

भाई-बहन के प्यार का त्योहार भैया दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में इस दिन स्कूलों में अवकाश रहता है। यूपी में 8 से 11 नवंबर तक लगातार स्कूल बंद रहने की उम्मीद है।

14 नवंबर: बाल दिवस (चिल्ड्रंस डे)

14 नवंबर (शनिवार) को स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों के लिए खेल-कूद और मजेदार कार्यक्रम तो खूब होंगे, लेकिन यह कोई ऑफिशियल छुट्टी नहीं होती है। बच्चों को स्कूल जाना होगा, पर पढ़ाई की जगह मस्ती ज्यादा होगी।

15 नवंबर: छठ पूजा का महापर्व

रविवार 15 नवंबर को सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहती है।

16 नवंबर: वीरांगना ऊदा देवी शहादत दिवस

उत्तर प्रदेश के छात्रों को 16 नवंबर (सोमवार) को भी एक और छुट्टी मिल सकती है। इस दिन 1857 की क्रांति की स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना ऊदा देवी का शहादत दिवस है, जिस मौके पर राज्य के स्कूलों में अवकाश रहता है।

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

महीने के आखिर में 24 नवंबर (मंगलवार) को गुरुपर्व यानी गुरु नानक जयंती है। इसी दिन देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा भी है। इस खास मौके पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

नवंबर में वीकेंड पर कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

त्योहारों के अलावा, स्कूलों की नियमित छुट्टियां भी रहेंगी। नवंबर महीने में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार पड़ रहा है, इसलिए पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह वीकेंड को मिलाक इस महीने लंबी छुट्टी पड़ने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई छुट्टियों की जानकारी सामान्य हॉलिडे कैलेंडर और त्योहारों की तारीखों के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग राज्यों के शिक्षा विभाग और स्कूलों के अपने नियम होते हैं, इसलिए छुट्टियों की तारीखें बदल भी सकती हैं। कृपया अपने बच्चे की स्कूल डायरी, नोटिस बोर्ड या स्कूल प्रबंधन से छुट्टियों की तारीख जरूर कंफर्म कर लें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

School Holiday Today: आज करवा चौथ पर स्कूल की छुट्टी है या नहीं? दिल्ली-UP से पंजाब तक दूर करें कंफ्यूजन
Railway Jobs: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सिर्फ डिग्री पास युवाओं के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर की बंपर भर्ती