Career Guidance: शॉपिंग से कर सकते हैं कमाई, न डिग्री और ना ही कॉलेज की जरूरत, जानें कैसे

Published : Sep 04, 2022, 03:06 PM IST
Career Guidance: शॉपिंग से कर सकते हैं कमाई, न डिग्री और ना ही कॉलेज की जरूरत, जानें कैसे

सार

अगर आपको शॉपिंग पसंद है और इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आप मिस्ट्री शॉपर बन सकते हैं। इस जॉब प्रोफाइल में आपको घर बैठे भी काम मिल जाता है। हर महीने अच्छी-खासी इनकम हो सकती है। यह जॉब काफी इंट्रेस्टिंग मानी जाती है।

करियर डेस्क : आजकल ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) का जमाना है।  शॉपिंग मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इसे आसान बना रहे हैं। अगर आपको भी शॉपिंग पसंद है तो आप इसे अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं। आप मिस्ट्री शॉपर (Mystery Shopper) बन अपने करियर को ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं शॉपिंग में करियर बनाने का माध्यम.. आइए जानते हैं क्या होता है मिस्ट्री शॉपर और क्या करता है काम, कैसे होती है कमाई, कैसे बना सकते हैं करियर और कहां मिलता है स्कोप...

क्या होता है मिस्ट्री शॉपर
कई बड़ी कंपनियां जब प्रोडक्ट या कोई सर्विस देती हैं तो उन्हें उसको लेकर सही फीडबैक की जरूरत पड़ती है, जो काम मिस्ट्री शॉपर करता है। इसमें वीडियो के जरिए प्रोडक्ट की सारी जानकारी देनी होती है, जैसे उसकी अनबॉक्सिंग, यूज और बाकी डिटेल्स। यह काम काफी इंट्रैस्टिंग माना जाता है।

किसी डिग्री या कॉलेज की जरूरत नहीं
आजकल मिस्ट्री शॉपिंग का कारोबार काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है, इसलिए डिमांड भी बढ़ रही है। हर छोटी-बड़ी कंपनी को मिस्ट्री शॉपर की आवश्यकता है। अगर आप मिस्ट्री शॉपर बनना चाहते हैं तो आपको न तो किसी डिग्री की जरुरत होती है और ना ही कॉलेज जाने की। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन अच्छा है तो आप यह काम शुरू कर सकते हैं। यह काम ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। आप इसकी ज्यादा जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पा सकते हैं।

कैसे होती है कमाई
मिस्ट्री शॉपर अपने काम से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। बस आपको असाइनमेंट मिलते रहना चाहिए। अगर आप एक महीने में तीन से चार असाइनमेंट भी कर लेते हैं तो अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। हर असाइनमेंट के लिए कंपनियां अलग-अलग चार्ज मिलता है। इसलिए अगर काम अच्छा मिलता है तो पैसे भी ज्यादा कमा सकते हैं।

भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
फ्लोरवॉक
MRSS इंडिया (Market Research Agency)
सुमेरू सॉल्यूशन
रेड क्वांटा

इसे भी पढ़ें
Career Options: 12वीं के बाद पांच बेस्ट शॉर्ट टर्म कोर्स, जानें कॉलेज, फीस और हर जानकारी

Career Tips: आयुर्वेद में बनाना है करियर तो जानें बेस्ट कोर्स और कॉलेज

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर