
करियर डेस्क : भारत में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) के लिए कॉम्पटिशन बढ़ गया है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स गर्वनमेंट जॉब पाने दिल्ली, प्रयागराज, पटना जैसे शहरों में तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कई छात्र रुतबेदार नौकरी के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की उन 10 नौकरियों के बारे में, जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी तो मिलती ही है, सुविधाएं भी जबरदस्त होती हैं और रूतबा अलग से...
10. रेलवे इंजीनियर
भारतीय रेलवे में इंजीनियर की नौकरी काफी शानदार नौकरी मिलती है। सबसे ज्यादा सैलरी में इसका 10वां नंबर आता है। RRB की तरफ से रेलवे इंजीनियर की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, BE या B.tech करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 32 साल तक के युवा इस जॉब में अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी मिलने के बाद शुरुआत में 40 हजार से ज्यादा सैलरी मिलती है। भत्ता, रेलवे पास और सरकारी आवास जैसी सुविधाएं भी।
9. इनकम टैक्स ऑफिसर
इनकम टैक्स ऑफिसर बन आप रूतबेदार नौकरी पा सकते हैं। इस जॉब में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से लेकर इनकम टैक्स कमिश्नर तक बन सकते हैं। शुरुआत में 60 हजार से ज्यादा की सैलरी मिलती है। इसके साथ ही सरकारी गाड़ी और शानदार आवास मिलता है। इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए SSC CGL या UPSC जैसे एग्जाम पास करना पड़ता है।
8. सरकारी डॉक्टर
डॉक्टर एक सम्मानित पद होता है। पैसे के साथ-साथ शोहरत भी मिलती है। MBBS डिग्री लेने के बाद डॉक्टर बन सकते हैं। सरकारी डॉक्टर को मोटी सैलरी मिलती है। अगर ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्ति होती है तो सरकार 15% ज्यादा सैलरी देती है। सरकारी डॉक्टर की सैलरी 1 लाख से ज्यादा शुरुआत होती है। जूनियर डॉक्टर की सैलरी 60 हजार से 90 हजार तक होती है।
7. विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट
विदेश मंत्रालय में सरकारी जॉब अपने आप में रुतबेदार माना जाता है। इनमें नेम, फेम और शोहरत सब मिलता है। इसमें ज्वाइनिंग के साथ ही विदेश में ही नौकरी मिलती है। भत्ता और सुविधाएं मिलती हैं। शुरुआती सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख तक होती है।
6. साइंटिस्ट
साइंटिस्ट का रोल दुनिया में काफी माना जाता है। आप वैज्ञानिक बनकर अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए टेक्निकल फील्ड से ग्रेजुएट होना चाहिए। शुरुआती सैलरी 1 लाख के करीब होती है। ट्रैवल अलाउंस, सरकारी आवास समेत कई सुविधाएं मिलती हैं।
5. बैंकिंग जॉब
बैंकिंग सेक्टर में अच्छी-खासी सैलरी मिलती है। इस क्षेत्र में छुट्टी, आराम और काम काफी अच्छा माना जाता है। क्लर्क और पीओ की जॉब काफी अच्छी मानी जाती है। सैलरी 40 हजार से 1 लाख से ज्यादा तक होती है। कई सुविधाएं भी मिलती है।
4. यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनना सम्मान की नौकरी होती है। केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी या एनआईटी जैसे कॉलेज के प्रोफेसर हैं तो बेहतरीन सैलरी और सुविधाएं दी जाती हैं। औसतन सैलरी 70 हजार से 1.5 लाख तक मिलती है। आवास और मेडिकल भत्ता भी दिया जाता है।
3. पब्लिक सेक्टर की नवरत्न कंपनियों में जॉब
पब्लिक सेक्टर की नवरत्न कंपनियों में जॉब काफी अच्छी मानी जाती है। NTPC, IOC, ONGC जैसी सरकारी कंपनियों में सर्वोच्च पदों की जॉब अच्छा रुतबा और सैलरी दिलाती है। BE या GATE की डिग्री के बाद इन पदों पर जॉब मिलती है। सैलरी और भत्तों को मिलाकर 1.5 लाख रुपए महीने सैलरी मिलती है।
2. डिफेंस सर्विस
डिफेंस सर्विस यानी आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में जॉब गर्व की बात मानी जाती है। इसमें से छोटे से बड़े पदों पर सम्मान मिलता है। ऑफिसर रैंक पर नियुक्त होने के लिए NDA या CDS की परीक्षाएं पास करनी पड़ती है। इसमें सैलरी 50 हजार से 2.5 लाख तक होती है। डिफेंस सर्विस में सबसे ज्यादा सुविधाएं मिलती है। देश की सेवा करने का अवसर मिलता है।
1. सिविल सर्विस परीक्षा
भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक संघ लोक सेवा आयोग सबसे अहम और सर्वोच्च जॉब मानी जाती है। यूपीएससी की परीक्षा पास होने के बाद IAS, IPS, IFS और IES जैसी प्रतिष्ठित रैंक मिलती है। यह देश की सबसे बेहतरीन और नंबर-वन जॉब है। सैलरी की बात करे तो 56 हजार से 2.25 लाख तक की सैलरी होती है।
इसे भी पढ़ें
आपके पास भी हैं ये Skills तो नहीं होगी नौकरी की कमी, छप्पड़ फाड़ के आएंगे पैसे !
MP Army Rally Bharti 2022: एमपी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल, एग्जाम डेट, योग्यता, क्राइटेरिया, सेलेक्शन प्रॉसेस
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi