NEET नहीं कर सके पास तो न करें चिंता: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के और भी है ऑप्शन

Published : Sep 08, 2022, 02:48 PM IST
NEET नहीं कर सके पास तो न करें चिंता: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के और भी है ऑप्शन

सार

नीट यूजी 2022 में  9 लाख 93 हजार 69 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस एग्जाम को क्वॉलिफाई नहीं कर सके हैं। ऐसे छात्रों के पास मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के कई मौके होते हैं। ग्रेजुएशन लेवल पर छात्र कोर्स कर अच्छा पैकेज पा सकते हैं।

करियर डेस्क :  देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का रिजल्ट (NEET UG Result 2022) आ गया है। इस साल कुल 18 लाख 72 हजार 343 स्टूडेंट्स ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 17 लाख 64 हजार 571 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और इनमें से 9 लाख 93 हजार 69 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। जबकि बाकी एग्जाम पास नहीं कर सके हैं। ऐसे कैंडिडेट्स को चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि नीट के बिना भी मेडिकल फिल्ड में करियर के बेहतरीन ऑप्शन है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ कोर्स के बारें में जिन्हें बिना नीट क्वॉलीफाई किए बिना भी स्टूडेंट्स कर सकते हैं और शानदार करियर बना सकते हैं...

बीएससी नर्सिंग 
नीट क्वॉलिफाई न कर पाने वालेछात्र ग्रेजुएशन के लिए बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर सकते हैं। चार साल के कोर्स के बाद मेडिकल कोडर, स्टाफ नर्स, रजिस्टर्ड नर्स, नर्स टीचर जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है। सालाना 3 से 8 लाख रुपए तक की सैलरी पा सकते हैं। एक्सपीरियंस के साथ मोटी कमाई होने लगती है।

बीएससी एग्रीकल्चर साइंस
बीएससी एग्रीकल्चर साइंस भी एक ऐसा कोर्स है, जिसे बिना नीट के किया जा सकता है। यह कोर्स भी चार साल का होता है। कई कॉलेज इस कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित कराते हैं। सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की सालाना फीस 7 हजार से 15 हजार रुपए तक होती है। प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में 20 हजार से 80 हजार रुपए सालाना फीस होती है। इस कोर्स के बाद एग्रोनॉमिस्ट, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट और एग्रीबिजनेस जैसे पदों पर नौकरी मिलती है। हर साल 5 लाख से 9 लाख रुपए सैलरी मिलती है।

बीएससी न्यूट्रिशन और डाइटिशियन
नीट परीक्षा पास न कर पाने वाले स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन लेवल पर बीएससी न्यूट्रिशन और डाइटिशियन का कोर्स कर सकते हैं। कोर्स करने के बाद छात्र न्यूट्रीनिस्ट, फूड टेक्नोलॉजिस्ट और रिसर्च में नौकरी कर सकते हैं। सालाना पैकेज 5 लाख रुपए तक होती है।

बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
बिना नीट क्वॉलिफाई किए छात्र बीएससी बायोटेक्नोलॉजी का कोर्स कर सकते हैं। मेडिकल फिल्ड में यह काफी अच्छा करियर ऑप्शन माना जाता है। इस कोर्स की सालाना फीस 35,000 से 100,000 रुपए है। कोर्स के बाद बायोटेक्नोलॉजिस्ट बन हर साल 5 लाख से 9 लाख रुपए तक का पैकेज पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें
NEET NTA Result 2022 Declared: आ गया नीट का रिजल्ट, राजस्थान की तनिष्का 1st, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा 2nd

NEET UG 2022 Toppers: देखें स्टेट वाइज टॉपर्स की लिस्ट, मार्क्स, परसेंटाइल और कटऑफ


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!