PM Modi Tips for Students: पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन में स्टूडेंट्स को एग्जाम स्ट्रेस दूर करने का सिंपल प्रैक्टिकल सॉल्यूशन दिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें लीडर बनने के टॉप सीक्रेट्स भी बताए। जानिए बच्चों के सवाल और पीएम के जवाब
Pariksha Pe Charcha: देशभर में बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं। यह समय हर स्टूडेंट के लिए तनाव भरा होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन में स्टूडेंट्स को सिंपल और प्रैक्टिकल तरीका बताया कि कैसे एग्जाम स्ट्रेस को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इस बार पीएम मोदी ने कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी के स्टूडेंट्स से बातचीत की। उन्होंने स्टूडेंट्स को कई टॉप टिप्स दिए।
छुट्टियों में घूमना है? पीएम मोदी ने दिया प्रैक्टिकल टिप्स
एक स्टूडेंट ने प्रधानमंत्री से पूछा कि छुट्टियों में घूमने का मन करता है, तो कहां जाएं? पीएम मोदी ने कहा कि अपने तहसील से लेकर पूरे देश की एक लिस्ट बनाओ कि कहां-कहां घूम सकते हैं। घूमते समय हमेशा स्टूडेंट की नजर से चीजें देखें, ताकि सीखने और अनुभव दोनों मिले।
पीएम ने बताया लीडर बनने का टॉप सीक्रेट
पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को बताया कि सबसे पहले निडर बनना जरूरी है। जो काम दिल में तय हो जाए, उसे करने से हिचकिचाना मत। जैसे अगर कोई कचरा उठा लिया, तो चारों तरफ लोग भी आपको देखकर सीखेंगे। धीरे-धीरे यही नेचरली लीडरशिप बन जाएगी।
एग्जाम स्ट्रेस को कैसे मैनेज करें? पीएम मोदी की खास एडवाइस
एक स्टूडेंट ने पीएम से पूछा कि पहलगाम अटैक के समय स्ट्रेस कैसे हैंडल किया? इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि प्रैक्टिस सबसे जरूरी है। अपनी तैयारी पर ध्यान दो, तनाव अपने आप कम हो जाएगा और सफलता मिलेगी। एग्जाम के समय भी हर स्टूडेंट को ऐसा ही करना चाहिए।
घरवालों का पढ़ाई का दबाव तो क्या करें?
एक और सवाल आया कि घरवालों का पढ़ाई का दबाव कैसे संभालें? पीएम मोदी ने कहा कि कभी भी दूसरों से कंपीट मत करो, खुद से कंपीट करो। अपने ऊपर भरोसा रखो और हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस करो।
'परीक्षा पे चर्चा' की शुरुआत कब हुई?
'परीक्षा पे चर्चा' की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका मकसद स्टूडेंट्स, टीचर्स और पैरेंट्स को एग्जाम और स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स देना है। इसके 8वें एडिशन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्र, 153 देशों के शिक्षक और 149 देशों के पैरेंट्स ने हिस्सा लिया। पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार पार्टिसिपेंट्स थे, जो अब 3.56 करोड़ तक बढ़ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र
इसे भी पढ़ें-Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
