CBSE 10th Result 2026: क्या आज आएगा सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट? DigiLocker से बड़ा अपडेट, cbseresults.nic.in पर ऐसे चेक करें

Published : Apr 14, 2026, 12:59 PM ISTUpdated : Apr 14, 2026, 01:02 PM IST
CBSE 10th Result 2026 Today Digilocker Update

सार

CBSE 10th Result 2026 Date: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जानिए क्या आज जारी होगा CBSE Class 10 Result 2026, DigiLocker का बड़ा अपडेट, रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक और cbseresults.nic.in पर स्कोरकार्ड कैसे चेक करें।

CBSE Class 10 Result 2026 Date and Time: CBSE Class 10 Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर सकता है, और इसी बीच DigiLocker से आया बड़ा अपडेट संकेत दे रहा है कि रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित हो सकता है। छात्र अपने CBSE 10th Result 2026 चेक और डाउनलोड (Class 10 scorecard download) करने के लिए जरूरी डिटेल्स तैयार रखें। रिजल्ट की घोषणा के बाद cbseresults.nic.in और DigiLocker जैसे आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी। इस बीच जानिए क्या आज आएगा CBSE Class 10 Result 2026, कहां और कैसे सबसे पहले चेक करें अपना स्कोरकार्ड।

क्या आज जारी होगा CBSE Class 10 Result 2026?

Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर सकता है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, बोर्ड इस बार रिजल्ट अप्रैल के मध्य तक घोषित करने की तैयारी में है। लेकिन फिर भी छात्रों के बीच यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या आज रिजल्ट आएगा? बता दें कि फिलहाल बोर्ड ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन किसी भी दिन रिजल्ट लिंक एक्टिव हो सकता है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Date Time: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा कल सुबह 11 बजे, जानें कहां-कैसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर DigiLocker से क्या आया बड़ा अपडेट?

DigiLocker ने हाल ही में छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना अकाउंट बना लें। ऐसा करने से छात्रों को रिजल्ट जारी होते ही तुरंत मार्कशीट मिल जाएगी। सर्वर स्लो या क्रैश की समस्या से बच सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट सीधे “Issued Documents” सेक्शन में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? जानें डेट, वेबसाइट, चेक करने का तरीका और पिछले 3 साल का ट्रेंड

कितने छात्रों ने दी थी सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026?

इस साल करीब 25 लाख छात्र CBSE Class 10 परीक्षा में शामिल हुए थे। इतने बड़े संख्या में छात्रों के कारण वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है।

CBSE Class 10 Result 2026 चेक करने के लिए क्या रखें तैयार?

रिजल्ट देखने के लिए आपको ये डिटेल्स चाहिए होंगी-

  • रोल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • स्कूल कोड (कुछ मामलों में)

ये सारे डिटेल्स छात्रों को उनके बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड में मिल जाएंगे।

CBSE Class 10 Result 2026 कहां चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट-

  • cbseresults.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG App

CBSE 10th Result 2026 How to Check: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • ऑनलाइन वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • Class 10 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और DOB डालें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें।

DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं मार्कशीट?

  • DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
  • लॉगिन या नया अकाउंट बनाएं।
  • CBSE सेक्शन में जाएं।
  • Class 10 मार्कशीट पर क्लिक करें।
  • डिटेल डालकर डाउनलोड करें।

क्या DigiLocker से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए APAAR ID जरूरी है?

अगर आपने APAAR ID लिंक किया है, तो आपकी मार्कशीट सीधे DigiLocker में मिल जाएगी। लेकिन बिना APAAR ID वाले छात्र भी DigiLocker अकाउंट बनाकर रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10वीं का रिजल्ट 2026: UMANG ऐप के जरिए कैसे चेक करें?

  • चरण 1: UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • चरण 2: अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर और लॉग इन करें।
  • चरण 3: CBSE कक्षा 10 के रिजल्ट 2026 के लिंक पर जाएं।
  • चरण 4: अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • चरण 5: रिजल्ट देखने के लिए सबमिट करें, आपका रिजल्ट दिख जाएगा।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

CBSE के नियम के अनुसार छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। लेकिन अगर 1 या 2 विषय में फेल हो गए तो कम्पार्टमेंट एग्जाम देने का विकल्प है। 2 से ज्यादा विषय में फेल छात्रों को अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी।

क्या CBSE टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा?

नहीं। CBSE ने 2010 से टॉपर्स लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है ताकि छात्रों पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

सेकेंड बोर्ड एग्जाम कब होंगे?

नई नीति के तहत CBSE साल में दो बार परीक्षा आयोजित कर रहा है। दूसरी परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी और 1 जून 2026 तक खत्म होगी।

पिछले साल का पास प्रतिशत कितना रहा?

  • 2025: 93.66%
  • 2024: 93.60%
  • 2023: 93.12%
  • 2022: 94.40%
  • 2021: 99.04%

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल चेक करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर चेक करें-

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषय और अंक
  • रोल नंबर

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

MP Board Result 2026 Date Time: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा कल सुबह 11 बजे, जानें कहां-कैसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक
Salary Hike: MNC में ‘गुलाम’ जैसा काम, 2 साल में सैलरी बढ़ी सिर्फ 9 रुपए! सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पोस्ट वायरल