CBSE 10th Result 2026 Toppers: आशना खुराना को परफेक्ट 100% मार्क्स, नितेश बहल को 499/500

Published : Apr 15, 2026, 10:27 PM IST
CBSE 10th Result 2026 Toppers Ashna Khurana Perfect Score

सार

CBSE 10th Result 2026 Toppers, Ashna Khurana, Nitesh Behl Success Story: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में फरीदाबाद की आशना खुराना ने सभी विषयों में 100% अंक यानी 500 में 500 नंबर हासिल कर टॉप किया है, जबकि DPS ग्रेटर फरीदाबाद के नितेश बहल ने 500 में से 499 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया। जानिए दोनों टॉपर्स की सफलता की कहानी।

CBSE 10th Result 2026 Toppers Success Story: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 10वीं बोर्ड में कुल 93.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड की ओर से जरूरी डिटेल्स भी शेयर किए गए हैं। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने इस बार भी 10वीं टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन बावजूद इसके कुछ छात्रों ने शानदार मार्क्स हासिल कर सुर्खियां बटोर ली हैं। ऐसे ही स्टूडेंट्स में से एक हैं आशना खुराना जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में परफेक्ट नंबर 500 में से 500 अंक यानी पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं नितेश बहल ने 500 में से 499 अंक हासिल किया है। जानिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर्स आशना खुराना और नितेश बहल के बारे में।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026: फरीदाबाद की आशना खुराना बनीं 100% स्कोरर

फरीदाबाद की आशना खुराना ने इस बार ऐसा प्रदर्शन किया है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है। उन्होंने सभी विषयों में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है। शिक्षक और परिजन उनकी इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और लगातार पढ़ाई का नतीजा बता रहे हैं।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट में नितेश बहल का शानदार 499/500 स्कोर

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में दूसरा बड़ा नाम है DPS ग्रेटर फरीदाबाद के छात्र नितेश बहल का। उन्होंने कुल 500 में से 499 अंक हासिल कर एक असाधारण प्रदर्शन किया है। नितेश का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण “लगातार मेहनत और रूटीन के साथ पढ़ाई” रही है। उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

रिजल्ट देखकर परिवार भी रह गया हैरान

नितेश ने बताया कि जब रिजल्ट सामने आया तो उनके माता-पिता को पहले यकीन ही नहीं हुआ। कुछ समय तक मार्कशीट को देखते रहने के बाद ही उन्हें इस उपलब्धि का एहसास हुआ। हालांकि खुशी के साथ यह एक भावनात्मक पल भी था, क्योंकि परिवार को उम्मीद तो अच्छे अंकों की थी, लेकिन इतना बेहतरीन स्कोर देखकर सभी बेहद खुश और गर्वित हो गए।

सीबीएसई बोर्ड टॉपर सफलता का मंत्र: निरंतरता और अनुशासन

नितेश बहल के अनुसार उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज “कंसिस्टेंसी” यानी लगातार पढ़ाई करना रहा। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत मेहनत नहीं थी, बल्कि इसमें परिवार का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और स्कूल की प्रेरणा भी शामिल थी।

आगे की योजना: साइंस और टेक्नोलॉजी में करियर

नितेश ने अपनी आगे की योजना भी शेयर की है। वे 11वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उनका लक्ष्य इंजीनियरिंग या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में करियर बनाना है।

पढ़ाई के साथ वीडियो एडिटिंग और शतरंज खेलना है पसंद

नितेश बहल सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं। उन्हें शतरंज खेलना पसंद है और वीडियो एडिटिंग में भी उनकी दिलचस्पी है। साथ ही वे सस्टेनेबिलिटी यानी पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक हैं और इस दिशा में काम करने की इच्छा रखते हैं।

स्कूल और प्रिंसिपल ने की सराहना

डॉ. बिंदु शर्मा ने नितेश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और लक्ष्य-केन्द्रित छात्र रहे हैं। स्कूल के अनुसार नितेश ने न सिर्फ एकेडमिक क्षेत्र में बल्कि AI और इनोवेशन जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अपनी पहचान बनाई है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, 93.70% स्टूडेंट्स पास, 499/500 के साथ नितेश बहल बने टॉपर
Pratibha Singh Solanki: 499/500 नंबर लाकर बनीं MP बोर्ड 10वीं स्टेट टॉपर, जानिए उनका सिंपल लेकिन दमदार स्टडी रूटीन