Pratibha Singh Solanki: 499/500 नंबर लाकर बनीं MP बोर्ड 10वीं स्टेट टॉपर, जानिए उनका सिंपल लेकिन दमदार स्टडी रूटीन

Published : Apr 15, 2026, 06:52 PM IST
MP Board 10th Topper Pratibha Singh Solanki  Success Story

सार

Pratibha Singh Solanki Success Story, MP Board 10th State Topper 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया। जानिए उनका सिंपल लेकिन दमदार स्टडी रूटीन, सफलता का मंत्र और आगे का प्लान, जिसने उन्हें पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया है।

MP Board 10th Topper Pratibha Singh Solanki: मध्य प्रदेश बोर्ड के इस साल के रिजल्ट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही दिशा में की गई पढ़ाई से बड़ा कोई शॉर्टकट नहीं होता। पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से 499 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

कौन हैं प्रतिभा सिंह सोलंकी एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर?

प्रतिभा सिंह सोलंकी पन्ना जिले की एक होनहार छात्रा हैं, जिन्होंने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। वह सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। प्रतिभा बताती हैं कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा, बल्कि उसे एक लक्ष्य के रूप में लिया। स्कूल में ही उनके ज्यादातर सवाल हल हो जाते थे, जिससे घर पर उन्हें सिर्फ रिवीजन पर फोकस करने का समय मिल जाता था।

कैसा था एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी का स्टडी रूटीन

प्रतिभा का पढ़ाई का तरीका बहुत ही सिंपल लेकिन असरदार था। उन्हें हर दिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई की। वह दिनभर सिर्फ किताबों में नहीं डूबी रहती थीं, बल्कि पढ़ाई और आराम के बीच सही बैलेंस बनाए रखती थीं। स्कूल से आने के बाद वह थोड़ा समय खेलकूद में बिताती थीं। शाम को फ्रेश होकर पढ़ाई शुरू करती थीं। रात में लगभग 8 बजे से 11 बजे तक लगातार पढ़ाई करती थीं। रात में जो भी पढ़ती थीं, सुबह उठकर करीब 2 घंटे रिवीजन करती थीं। उनका मानना है कि अगर रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ा जाए और उसे बार-बार दोहराया जाए, तो किसी भी विषय को आसानी से समझा जा सकता है।

एमपी बोर्ड टॉपर प्रतिभा का सक्सेस मंत्रा: बैलेंस और कंसिस्टेंसी

प्रतिभा की सफलता के पीछे सबसे बड़ा राज उनका संतुलित रूटीन और नियमितता है। उन्होंने कभी भी ओवरस्टडी नहीं की, बल्कि स्मार्ट स्टडी पर भरोसा किया। उनका कहना है कि लगातार पढ़ाई करने से ज्यादा जरूरी है सही तरीके से पढ़ना। बीच-बीच में ब्रेक लेने से दिमाग फ्रेश रहता है। हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना ज्यादा असरदार होता है। यही छोटी-छोटी आदतें उन्हें टॉप तक लेकर गईं।

परिवार और शिक्षकों का मिला पूरा सपोर्ट

प्रतिभा सिंह सोलंकी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका कहना है कि जब भी उन्हें किसी विषय में दिक्कत होती थी, तो टीचर्स ने उन्हें तुरंत समझाया। वहीं परिवार ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया।

प्रतिभा सिंह सोलंकी का आगे का लक्ष्य: IAS ऑफिसर बनना है सपना

इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 प्रतिभा का लक्ष्य साफ है। वह आगे चलकर IAS ऑफिसर बनना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी यह सोच दिखाती है कि वह सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी पूरी तरह फोकस्ड हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

MP Topper Pratibha Singh Solanki : IAS बनना चाहती हैं टॉपर प्रतिभा, 499 अंक लाकर रचा इतिहास
Sarkari Naukri: SSC, BRO से गुजरात तक 15000+ सरकारी नौकरियां, 18K से 1 लाख+ तक सैलरी