MP Board 12th Toppers 2026: कौन हैं कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा बनीं 12वीं टॉपर, 494 अंक से मारी बाजी

Published : Apr 15, 2026, 11:54 AM ISTUpdated : Apr 15, 2026, 01:02 PM IST
MP Board 12th Toppers 2026

सार

MPBSE 12th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में भोपाल की कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है। देखें एमपी बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट, अंक, रिजल्ट डिटेल्स और सफलता की पूरी कहानी।

MP Board Result 2026 Toppres List: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होते ही इस बार सबसे ज्यादा चर्चा टॉपर्स लिस्ट की हो रही है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के रिजल्ट में इस साल कई छात्रों ने रिकॉर्डतोड़ अंक हासिल कर नई मिसाल कायम की है। खास बात यह रही कि इस बार बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने भी टॉप रैंक में जगह बनाकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भोपाल स्थित समत्व भवन से रिजल्ट घोषित करते हुए टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीचे देखें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्ट्रीम वाइज साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट।

कौन हैं इस साल के एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा

MP Board Result 2026 में टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई स्कोर हासिल किए हैं। 12वीं में ओवर ऑल टॉपर कॉमर्स स्ट्रीम की कुमारी खुशी रानी और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा हैं। इन्होंने 500 में से 494 मार्क्स हासिल किए हैं। दोनों टॉपर्स भोपाल की हैं। कुमारी खुशी रानी, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल की छात्रा हैं और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा, शासकीय गुरुदेव शिक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीलबाग, भोपाल की छात्रा हैं।

MP Board 12th Topper 2026 List: स्ट्रीम वाइज साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट देखें

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। यहां देखें स्ट्रीम वाइज लिस्ट-

MP Board 12th Commerce Topper 2026 List: एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स

  • कुमारी खुशी रानी- 494 मार्क्स- रैंक 1
  • कुमारी चांदनी विश्वकर्मा- 494 मार्क्स- रैंक 1
  • मनु शुक्ला- 489 मार्क्स- रैंक 2
  • आर्ची माहेश्वरी- 489 मार्क्स- रैंक 2
  • खुशबू पाटीदार- 489 मार्क्स- रैंक 2
  • श्रुति गर्ग- 488 मार्क्स- रैंक 3
  • छवि अग्रवाल- 488- मार्क्स- रैंक 3
  • सानिया गुप्ता- 488 मार्क्स- रैंक 3
  • सृष्टि सिलावट- 488 मार्क्स- रैंक 3

MP Board 12th Science Topper List 2026: साइंस टॉपर्स लिस्ट

  • श्लोक प्रजापति- 493- रैंक 1
  • गौरी शर्मा- 491- रैंक 2
  • डॉली पुरवार- 491- रैंक 2
  • अर्जुन गुर्जर- 491- रैंक 2
  • कान्हा शर्मा- 490- रैंक 3
  • मानेन्द्र केवट- 490- रैंक 3
  • हर्ष गोयल- 489- रैंक 4
  • रेशू मिश्रा- 489- रैंक 4
  • आशिका साहू- 489- रैंक 4
  • ढाणी बंसल- 488- रैंक 5

MP Board Arts Topper List 2026: 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट

  • श्रुति तोमर- 489- रैंक 1
  • आकाश अहिरवार- 489- रैंक 1
  • मुस्कान रावत- 488- रैंक 2
  • आदित्य चतुर्वेदी- 488- रैंक 2
  • दीप्ति रावत- 487- रैंक 3
  • धीरेंद्र सिंह- 486- रैंक 4
  • नीरज कुशवाहा- 486- रैंक 4
  • ज्योति यादव- 485- रैंक 5
  • शीतल यादव- 484- रैंक 6
  • गायत्री राजपूत- 484- रैंक 6
  • कृष्णा धाकड़- 484- रैंक 6
  • हर्ष रावत- 484- रैंक 6
  • निधि कुर्मी- 484- रैंक 6

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Pass Percentage: 16 सालों का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में 73.42% और 12वीं में 76.08% पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

टॉपर्स में लड़कियों की भागीदारी इस बार भी मजबूत रही

टॉपर्स की पूरी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जहां छात्र अपने जिले के टॉपर्स भी देख सकते हैं।

  • छोटे शहरों के छात्रों का जलवा रहा।
  • इस बार के रिजल्ट में एक खास ट्रेंड देखने को मिला ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के छात्रों ने टॉप रैंक में जगह बनाई। इन छात्रों ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाई।
  • यह बदलाव राज्य में शिक्षा के बढ़ते स्तर और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के नतीजे result.mponline.gov.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की सफलता का राज

टॉपर्स की सफलता के पीछे कुछ सामान्य फैक्टर्स सामने आए हैं-

  • नियमित पढ़ाई और टाइम मैनेजमेंट
  • स्मार्ट स्टडी और रिवीजन
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों संसाधनों का सही उपयोग
  • परिवार और शिक्षकों का सपोर्ट

MP Board Result 2026: ऐसे चेक करें टॉपर्स लिस्ट और अपना रिजल्ट

छात्र MP Board की आधिकारिक वेबसाइट्स पर mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

MP Board Class 10th Toppers List 2026: 499 नंबर के साथ प्रतिभा सिंह सोलंकी बनी टॉपर, पिछले साल की टॉपर से सिर्फ 1 नंबर कम, देखें लिस्ट
MP Board Result 2026 Pass Percentage: 16 सालों का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में 73.42% और 12वीं में 76.01% पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी