MP Board Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के नतीजे result.mponline.gov.in पर जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Published : Apr 15, 2026, 10:42 AM ISTUpdated : Apr 15, 2026, 10:55 AM IST
MP Board Result 2026 Out

सार

MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज सुबह कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 बजे से पहले ही एक्टिव कर दिया गया। दो सर्वर एक्टिव हैं जिसमें से किसी पर भी क्लिक कर छात्र अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित समत्व भवन से की। छात्र अब ऑनलाइन, SMS और DigiLocker जैसे कई माध्यमों से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। जानिए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने का आसान तरीका। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे उपलब्ध है।

MP Board Result 2026 Direct Link

कहां देखें MP Board Result 2026?

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

भारी ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker या अन्य एजुकेशन पोर्टल्स का भी उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 via SMS: बिना इंटरनेट 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, मोबाइल पर तुरंत मिलेगा स्कोर

ऐसे डाउनलोड करें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट

  • मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “MP Board Class 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • “Submit” बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- MP Board Results 2026 Class 10, 12: रोल नंबर से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका

इंटरनेट नहीं है? ऐसे पाएं एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए-

  • 10वीं के लिए: MPBSE10 
  • 12वीं के लिए: MPBSE12 
  • इसे भेजें: 56263 पर

कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें छात्र

छात्र रिजल्ट चेक करते समय अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें। वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में घबराएं नहीं और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह आगे एडमिशन या अन्य प्रक्रियाओं में काम आएगी।

इस साल कब हुई थीं एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं?

साल 2026 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया गया था।

  • कक्षा 12वीं की परीक्षा: 7 फरवरी से 3 मार्च 2026
  • कक्षा 10वीं की परीक्षा: 11 फरवरी से 2 मार्च 2026
  • दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं हिंदी विषय से शुरू हुई थीं।

MP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। अब आगे की तैयारी चाहे कॉलेज एडमिशन हो या करियर प्लानिंग, इसी रिजल्ट पर निर्भर करेगी। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और अपने भविष्य के अगले कदम सोच-समझकर तय करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar New CM सम्राट चौधरी की पढ़ाई कितनी? कौन-सी डिग्री पर उठे सवाल
Samrat Choudhary Wife: कौन हैं नए बिहार CM सम्राट चौधरी की पत्नी, क्या करती हैं ममता कुमारी