MP Board Result 2026 via SMS: बिना इंटरनेट 10वीं-12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, मोबाइल पर तुरंत मिलेगा स्कोर

Published : Apr 14, 2026, 03:23 PM IST
MP Board Result 2026 via SMS

सार

MP Board Result 2026 Class 10th 12th via SMS: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 15 अप्रैल, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी होने जा रहा है। छात्र 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं। जानिए बिना इंटरनेट SMS से एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने का आसान तरीका।

MP Board Result 2026 Class 10th 12th via SMS: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सरकारी आवास से इन परिणामों की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्रों के लिए SMS के जरिए रिजल्ट चेक करना एक आसान और तेज विकल्प रहेगा। ऐसे में बिना इंटरनेट SMS से कैसे देखें MP Board 10th 12th Result 2026 जानिए।

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026 Date Time: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा कल सुबह 11 बजे, जानें कहां-कैसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक

MP Board Result 2026: SMS से कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है, तो कई बाद स्लो इंटरनेट की वजह से भी रिजल्ट चेक करने में परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप बिना इंटरनेट, आसानी से अपना एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

एसएमएस से एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका

  • 10वीं रिजल्ट के लिए: मोबाइल में मैसेज टाइप करें- MPBSE10 स्पेस देकर अपना Roll Number टाइप करे
  • 12वीं रिजल्ट के लिए: मैसेज लिखें- MPBSE12 स्पेस देकर अपना Roll Number टाइप करें
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें

मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा। इस तरह आप बिना वेबसाइट खोले भी अपना एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Board Results 2026 Class 10, 12: रोल नंबर से एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? जानें आसान तरीका

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar New CM सम्राट चौधरी की पढ़ाई कितनी? कौन-सी डिग्री पर उठे सवाल
Samrat Choudhary Wife: कौन हैं नए बिहार CM सम्राट चौधरी की पत्नी, क्या करती हैं ममता कुमारी